Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. मुंबई में NCB ने 1,745 करोड़ रुपये की 349 किलोग्राम हाई-ग्रेड कोकीन बरामद की

मुंबई में NCB ने 1,745 करोड़ रुपये की 349 किलोग्राम हाई-ग्रेड कोकीन बरामद की

By Harsh Gautam 
Updated Date

मुंबई। देश में नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच मुंबई में एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने शहर में छापेमारी कर 349 किलोग्राम हाई-ग्रेड कोकीन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1,745 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस बड़ी कार्रवाई की जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की। उन्होंने कहा कि सरकार ड्रग माफियाओं को जड़ से खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। शाह ने एनसीबी की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता बताते हुए टीम की सराहना भी की।

पढ़ें :- UP Power Crisis : यूपी में बिजली संकट गहराया, अखिलेश यादव, बोले-भाजपा राज में बिजली के ‘दाम’ बढ़ रहे हैं, सप्लाई-आपूर्ति नहीं
पढ़ें :- लखनऊ में डॉक्टर ने 12वीं की छात्रा को बेहोशी का इंजेक्शन देकर किया रेप, डॉक्टर हिरासत में, हॉस्पिटल किया गया सील

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह कोकीन सिर्फ मुंबई या दिल्ली तक सीमित नहीं थी, बल्कि देश के कई बड़े शहरों के साथ विदेशों में भी इसकी सप्लाई की तैयारी थी। जांच एजेंसियों को शक है कि इसके पीछे एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट काम कर रहा था, जो लंबे समय से सक्रिय हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक इस मामले में कुछ विदेशी नागरिकों समेत कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है ताकि पूरे नेटवर्क की परतें खोली जा सकें। एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि ड्रग्स की यह खेप कहां से आई और किन-किन लोगों तक पहुंचाई जानी थी।

अमित शाह ने कहा कि यह कार्रवाई इस बात का उदाहरण है कि कैसे एक छोटी सूचना के आधार पर जांच आगे बढ़ाते हुए एक विशाल ड्रग नेटवर्क तक पहुंचा जा सकता है। उन्होंने इसे “नीचे से ऊपर” की प्रभावी जांच रणनीति बताया। बताया जा रहा है कि यह बड़ी बरामदगी कुख्यात ड्रग तस्कर सलीम डोला की तुर्की से भारत वापसी के कुछ ही दिनों बाद हुई है। सलीम डोला का नाम लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय नशीले पदार्थों की तस्करी और अंडरवर्ल्ड से जुड़ा रहा है। वह दाऊद इब्राहिम का करीबी सहयोगी माना जाता है। जांच एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क के तार उससे भी जोड़कर देख रही हैं।

Advertisement