Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Mushroom Creamy Soup: इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करता है मशरुम क्रीमी सूप, ये है बनाने का तरीका

Mushroom Creamy Soup: इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करता है मशरुम क्रीमी सूप, ये है बनाने का तरीका

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

मौसम चेंज होते ही सर्दी,जुकाम और फ्लू जैसी दिक्कतें होने लगती है। फ्लू में बुखार, जुकाम और थकान जैसी दिक्कतें बेहद आम हैं। ऐसे में सूप इंस्टेंट आराम पहुंचाने में मदद करता है। इम्युनिटी बूस्ट करने में भी मदद करता है।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

मशरुम में विटामिन, मिनरल्स और एंटी ऑक्सीडेंट्स मौजूद होते है खासतौर से सेलेनियम,विटामिन डी और विटामिन बी6 जो इम्यून को बेहतर करने में मदद करता है। मशरुम का सूप हार्ट से संबंधित समस्याओं में भी फायदा करता है। आज हम आपको मशरुम क्रीमी सूप बनाने का तरीका बताने जा रहे है। तो चलिए जानते है इसकी रेसिपी।

मशरुम क्रीमी सूप बनाने के लिए जरुरी सामग्री

2 कप मशरूम, कटे हुए
1 प्याज, कटा हुआ
2 लहसुन की कलियां, बारीक कटी हुई
1 कप सब्जी का शोरबा
1/2 कप क्रीम
स्वादानुसार नमक और काली मिर्च
1 चम्मच मक्खन

मशरुम क्रीमी सूप बनाने का तरीका

पढ़ें :- Sooran Health Benefits :  इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व

मशरुम क्रीमी सूप बनाने के लिए सबसे पहले मक्खन को पैन में गर्म करें और उसमें लहसुन और प्याज डालकर भूनें। इसे सुनहरा होने तक भूनें।अब मशरूम डालें और तब तक पकाएं जब तक कि वे अपनी नमी न छोड़ दें।इसमें सब्जी का शोरबा डालकर उबाल लें और 10 मिनट तक उबलने दें।सूप को ठंडा करके थोड़ा ब्लेंड करें। इसे फिर से गर्म करें और क्रीम मिलाएं।आखिर में नमक और काली मिर्च डालें। आप चाहें तो फ्रेश हर्ब्स भी इसमें मिला सकते हैं।

Advertisement