NABARD Recruitment: नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) ने बैंक मेडिकल कंसल्टेंट (BMO) के पदों पर भर्ती निकाली है. इन पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे गए हैं. अगर आप चिकित्सा क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक हैं, तो यह आपके लिए एक सुनहरा अवसर है. इस पद के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 24 जनवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं.
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन जारी किया गया है, इसे डाउनलोड करके फॉर्म भरकर भेजना होगा. इच्छुक उम्मीदवार नाबार्ड की आधिकारिक वेबसाइट nabard.org पर जाकर आवेदन पत्र डाउनलोड करें.
पद का नाम: बैंक मेडिकल कंसल्टेंट (BMO)
कार्य स्थान:नाबार्ड के विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालय
कार्य समय: प्रति सप्ताह 2 घंटे प्रति कार्य दिवस
वेतन
प्रति घंटे 1000 रुपये, अधिकतम 2000 रुपये प्रति दिन दिए जाएंगे.
शैक्षणिक योग्यता
भारतीय चिकित्सा परिषद (MCI) द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एलोपैथिक चिकित्सा प्रणाली में एमबीबीएस डिग्री. जनरल मेडिसिन में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री धारक उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं. किसी अस्पताल या क्लिनिक में कम से कम दो वर्ष का कार्य अनुभव आवश्यक है.
पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र
आयु सीमा
अधिकतम आयु सीमा 70 वर्ष है.
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा.इंटरव्यू के बाद, चयनित उम्मीदवारों को चिकित्सा परीक्षण और अन्य संबंधित दस्तावेज देने होंगे. नाबार्ड का फैसला सलेक्शन प्रोसेस में फाइनल होगा.
पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र को पते पर भेजें
महाप्रबंधक,
राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक,
[संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय का पता]