Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नैनीताल में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; ;यूपी के 5 लोगों की मौत

नैनीताल में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; ;यूपी के 5 लोगों की मौत

By Harsh Gautam 
Updated Date

नै​नीताल: उत्तराखंड के नै​नीताल जिले में गुरुवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। भवालीगांव बाईपास रोड पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि कार उत्तर प्रदेश नंबर की थी और उसमें कुल पांच लोग सवार थे।

पढ़ें :- प्रयागराज सामूहिक हत्याकांड़ का खुलासा: जेवरात के लिए बेटे ने रची थी मां-बाप और बहन के कत्ल की साजिश, दोस्त ने उसे भी मार डाला

जानकारी के अनुसार, हादसा दोपहर करीब 2:15 बजे सेनेटोरियम-रातीघाट बायपास रोड पर ढैला गांव के पास हुआ। महिंद्रा कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और सीधे खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF और SSB की टीम मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया।

बच्चे समेत पांच लोगों की गई जान

रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद सभी शवों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। हादसे में एक बच्चे, दो पुरुषों और दो महिलाओं की मौत हुई है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिं​ह धामी ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन और SDRF की टीम राहत कार्य में जुटी हुई है और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। वहीं प्रशासन ने लोगों से पहाड़ी रास्तों पर सावधानी बरतने की अपील की है।

पढ़ें :- Video-खान सर की कोचिंग पर हमले का CCTV फुटेज आया सामने, इस बड़े कोचिंग के डायरेक्टर को पुलिस ने लिया हिरासत में
Advertisement