Nautapa 2024 : नौतपा की भीषण गर्मी में खुद को रखें हाइड्रेटेड, इन बातों का रखें ध्यानNautapa 2024: गर्मियों के मौसम में तपने वाली गर्मी और भीषण लू शरीर को झुलसा देती है। गर्मी के इस प्रचंड रूप में तापमान बढ़ जाता है। इसी बीच अब नौतपा (Nautapa) शुरू होने वाला है। इन दिनों सूर्य रोहिणी नक्षत्र में होता है। सूर्य कुल 15 दिनों तक रोहिणी नक्षत्र में होता है जिसमें से 9 दिन बेहद गर्म होते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि नौतपा कब से कब तक रहेगा।
पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान
कब से होगा नौतपा
इस साल नौतपा 25 मई से दो जून तक चलेगा। 25 मई की सुबह 3 बजकर 16 मिनट पर सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेगा और दो जून तक इसी नक्षत्र में रहेगा। उसके बाद सूर्य मृगशिरा नक्षत्र में चला जाएगा। सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में रहने की वजह से भीषण गर्मी पड़ती है और तापमान बहुत अधिक रहता है। इन नौ दिनों में भीषण लू चलती है और कड़ी धूप में न निकलने की सलाह भी दी जाती है।
सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी हो जाती है कम
मई के आख़िरी सप्ताह में सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी सबसे कम हो जाती है, ये वही समय होता है, जब पृथ्वी सूर्य के बेहद नजदीक आ जाता है, इससे सूर्य की किरणें धरती पर सीधी पड़ती है, जिसके चलते गर्मी बहुत तेज होने लगती है।
नौतपा में इन बातों का रखें ध्यान
कुड़ली में सूर्य की स्थिति को मजबूत करने के लिए नौतपा के समय उपाय करने चाहिए। इससे सफलता मिलती है।
सूर्य देव की उपासना करें और सुबह स्नान कर उगते सूर्य को जल अर्पित करें। अच्छी सेहत के लिए इस आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ करें।
नौतपा के दौरान सूर्य की पूजा करनी चाहिए. इससे जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
नौतपा के समय पर छाछ, दही, नारियल पानी, बेल के शरबत आदि ठंडी चीजों का सेवन करना चाहिए।