Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Shardiya Navratri 2022 : नवरात्रि के 9 रंग, जानें किस दिन क्या पहनना रहता है शुभ?

Shardiya Navratri 2022 : नवरात्रि के 9 रंग, जानें किस दिन क्या पहनना रहता है शुभ?

By संतोष सिंह 
Updated Date

Shardiya Navratri 2022 : मां दुर्गा की पूजा-अराधना का पर्व शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर से  प्रारंभ हो रहा है। 9 दिनों तक चलने वाले इस पर्व में देवी दुर्गा की उपासना की जाती है। हिंदू धर्म (Hindu Religion)में नवरात्रि (Navratri) के त्योहार का विशेष महत्व होता है। साल में कुल चार नवरात्रि आते हैं। नवरात्रि हिंदुओं के लिए बहुत बड़ा त्योहार है। जिसे हर जगह बहुत जोश और उत्साह के साथ मनाया जाता है। नवरात्रि के नौ दिनों में देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि को हिंदुओं में सबसे अधिक समय तक चलने वाले त्योहार के रूप में जाना जाता है। 9 दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में देवी दुर्गा के अलग- अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। देवी दुर्गा को शक्ति का स्वरूप माना जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार आश्विन माह के शुक्लपक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्र प्रारंभ हो रहा है।

पढ़ें :- Guru Gochar 2024 : देव गुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन बनाएगा मालामाल , शुभ समाचार मिल सकते हैं

 

नवरात्र के पहले दिन सफेद रंग के वस्त्र धारण करने वाली मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। सफेद रंग शांति का प्रतीक है। इस दिन सफेद कलर के कपड़े पहने से मन जे भीतर शांति और शीतलता का अनुभव करेंगे।

नवरात के दूसरे दिन मां ब्रह्माचारिणी की पूजा की जाती है। इस दिन लाल रंग पहनना काफी शुभ माना जाता है।

नवरात्र के तीसरे दिन नीले रंग के कपड़े पहन काफी शुभ होता है। इस दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है।

पढ़ें :- Summers Protect Basil Plant : गर्मियों में तेज धूप से ऐसे बचाएं पवित्र तुलसी का पौधा , जानें क्या करना चाहिए

नवरात्र के चौथे दिन देवी कुष्मांडा की पूजा की जाती है। कुष्मांडा देवी यश और धन की वर्षा करती है। देवी को पीला रंग बेहद पसंद है। इसीलिए इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनने से माता काफी प्रसन्न होती है।

नवरात्र के पांचवे दिन देवी स्कंदमाता की अर्चना की जाती है। इस दिन हरे रंग के कपड़े पहन कर माता को प्रसन्न किया जा सकता है।

नवरात्र के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा होती है। इस दिन ग्रे कलर के कपड़े पहने से आपका मन बेहद प्रसन्न रहेगा।

नवरात्र के सातवें दिन देवी कालरात्रि की पूजा की जाती है। इस दिन ऑरेंज रंग के कपड़े पहनने से आप अपब भीतर एक अलग तरह के जोश और उत्साह का अनुभव करेंगे।

नवरात्र के आठवें दिन देवी महागौरी का आराधना की जाती है। इस दिन मोरपंख से हरे रंग के कपड़े पहनने से आप पूरा दिन आनंद का अनुभव करेंगे।

पढ़ें :- Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन घर ले आएं ये चीजें, मां लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा

नवरात्र के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। पिंक कलर को प्यार और उदारता का उदारता का प्रतीक माना जाता है। इस दिन पिंक कलर के कपड़े पहनने से आपको परिवार और दोस्तों से ढेर सारा मिलेगा।

मां दुर्गा की सवारी

इस बार शारदीय नवरात्रि सोमवार से प्रारंभ होने के कारण मां दुर्गा का आगमन हाथी पर होगा। माता रानी की विदाई भी हाथी की सवारी पर होगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां आदिशक्ति की नवरात्रि के नौ दिन उपासना करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

 

Advertisement