Navratri Laung Ke Upay : नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की पूजा में लौंग अर्पित किया जाता है। मान्यता है कि लौंग माता दुर्गा को अति प्रिय है। यदि आप नवरात्रि के दौरान माता को लौंग का जोड़ा चढ़ाते हैं तो आपके घर में सदैव खुशहाली बनी रहती है और समृद्धि आती है। नवरात्रि के दौरान लौंग से आरती करने की सलाह भी दी जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा करने के लिए लौंग (Clove) का इस्तेमाल भी होना चाहिए क्योंकि ऐसा करने पर घर में सुख-समद्धि का वास भी होता है।
पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान
नवरात्रि में लौंग के आसान उपाय
नवरात्रि के दौरान एक पीले कपड़े में 5 इलायची और 5 सुपारी के साथ लौंग का एक जोड़ा रखें और इसे मां दुर्गा को अर्पित करें। अगले दिन सुबह स्नान कर इस सामग्री को कपड़ों सहित अपनी तिजोरी में रख लें। यह उपाय आपके धनआगमन को बहुत सहज और आसान बना देगा
अगर आप भी आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं तो माता लक्ष्मी की पूजा करते समय दीपक जलाते समय आप लौंग का इस्तेमाल कर सकते हैं, इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होकर आपको धन -धान्य का आशीर्वाद प्रदान करेंगी। साथ ही साथ लौंग के उपयोग से घर में नकारात्मक ऊर्जा से भी आपको छुटकारा मिल सकता है।
ज्योतिष में लौंग का विशेष महत्व बताया गया है और यह आस-पास की नकारात्मक ऊर्जा को कम करने में मदद करती है। नवरात्रि के दौरान देवी दुर्गा को लौंग चढ़ाने से उपासक में शक्ति, लचीलापन और निडरता के गुण आ जाते हैं। यह नकारात्मक शक्तियों को दूर करने और बाधाओं और चुनौतियों पर काबू पाने के लिए व्यक्ति के सशक्तिकरण का प्रतीक है।