Navratri Fasting Health : भक्ति और शक्ति के पवित्र पर्व नवरात्रि में भक्त गण पूरे नौदिनों तक कठिन व्रत का पालन करके माता रानी को पसन्न करते हैं। यह उपासना तब और कठिन हो जाती है जब डायबिटीज के मरीजों को व्रत का पालन करना पड़ रहा है। डायबिटीज के मरीजों को अपने ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखना एक बड़ी चुनौती होती है।
पढ़ें :- उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, तंबाकू-निकोटिन वाले गुटखा-पान मसाला पर प्रतिबंध
क्योंकि खान-पान के समय में बदलाव और लंबे समय तक खाली पेट रहने से शुगर लेवल अचानक बहुत कम (Hypoglycemia) या बहुत अधिक (Hyperglycemia) हो सकता है। डॉक्टरों के अनुसार, उचित सावधानियों और सही डाइट प्लान के साथ डायबिटीज के मरीज सुरक्षित रूप से उपवास रख सकते हैं।
क्या खाएं और क्या न खाएं
जटिल कार्बोहाइड्रेट (Complex Carbs) चुनें: व्रत में कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा, राजगीरा और समा के चावल (व्रत के चावल) का सेवन करें। इन्हें डीप-फ्राई करने (जैसे पूरियां या पकौड़े) के बजाय रोटी, चीला या खिचड़ी के रूप में कम तेल/घी में बनाकर खाएं।
प्रोटीन और फाइबर शामिल करें
अपने भोजन में बिना चीनी का दही, छाछ, पनीर और मखाना शामिल करें। यह आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखेगा और शुगर को अचानक बढ़ने से रोकेगा।
इनसे परहेज करें
आलू, साबूदाना, तली-भुनी चीजें, मिठाइयां, केला, चीकू और पैकेज्ड जूस खाने से बचें, क्योंकि इनमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत हाई होता है