कई लोग नवरात्रों में प्याज और लहसुन का सेवन नहीं करते है। जो लोग प्याज लहसुन के बिना खाना पसंद नहीं करते उनके लिए थोड़ी दिक्कत हो सकती है। ऐसे लोगो को लहसुन प्याज की खुशबू की आदत होती है।
पढ़ें :- ईरान से आई तस्वीर ने वाशिंगटन से लेकर यरूशलम तक मचा हड़कंप, मोजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर घोषित होने के बाद ईरानी बोले- हम झुकेंगे नहीं
अगर आप भी बिना प्याज लहसुन के खाना पसंद नहीं करते हैं। जो आज हम आपको कुछ ऐसी चीजें बताने जा रहे है जिसे दाल या सब्जी में तड़के के लिए इस्तेमाल कर सकते है।
आप तड़के के लिए करी पत्ता और हरी मिर्च का इस्तेमाल कर सकते है। खुशबू के साथ साथ स्वाद भी बढ़ाएगी। इसका तड़का लगाने के लिए हरी मिर्च को टुकड़ों में काट लें और तेल गर्म हो जाए तो मिर्च और करी पत्तो को डाल दें।
इसके अलावा लाल मिर्च, सरसों का तेल का तड़का भी लगा सकती है। इसके लिए आप तेल या घी को गर्म करें और इसमें जीरा,राई लाल मिर्च गर्म तेल में तड़का लगा लें। इस तड़के को आप दाल और सब्जी दोनो में डाल सकते है।
अधिकतर घरों में तड़के के लिए घी और घी का इस्तेमाल किया जाता है।
इसके लिए एक पैन में दो चम्मच घी गर्म करें और उसमें हींग और जीरा कूट कर डालें। चटका लें। फिर दाल या सब्जी को ढक दें। ऐसा करने से दाल या सब्जी में तड़के की खुशबू बनी रहती है।