Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. कार के पार्किंग सेंसर आवाज से चिढ़ा पड़ोसी, पेट्रोल डालकर महिला वकील की गाड़ी में लगा दी आग! वीडियो हुआ वायरल

कार के पार्किंग सेंसर आवाज से चिढ़ा पड़ोसी, पेट्रोल डालकर महिला वकील की गाड़ी में लगा दी आग! वीडियो हुआ वायरल

By Kalpna Pandey 
Updated Date

Car Parking Sensor Dispute: गुजरात के मोरबी में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां कार के पार्किंग सेंसर की लगातार बजने वाली आवाज से परेशान एक व्यक्ति ने अपनी पड़ोसी महिला वकील की कार को आग के हवाले कर दिया। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।

पढ़ें :- पेंशन के 4 हजार रुपये भी नहीं छोड़े! बुजुर्ग महिला को धक्का देकर बैग ले भागा आरोपी; CCTV वीडियो वायरल

घटना 28 अक्टूबर को मोरबी के वाघपारा इलाके की है। जानकारी के मुताबिक, महिला वकील पुष्पा भट्ट की मारुति स्विफ्ट कार उनके सहयोगी वकील महिधर दवे के घर के पास खड़ी थी। दोपहर में खड़ी की गई इस कार के पास शाम करीब 4 बजकर 44 मिनट पर आरोपी शिकर जयेशभाई गोहेल पहुंचा।

आरोप है कि शिकर ने कार पर पेट्रोल जैसा ज्वलनशील पदार्थ डाला और फिर माचिस से आग लगा दी। देखते ही देखते कार आग की लपटों में घिर गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। हैरानी की बात यह रही कि आग लगाने के बाद आरोपी वहां से तुरंत भागा नहीं, बल्कि जलती हुई कार का मोबाइल से वीडियो बनाता रहा। इसके बाद वह दूसरी कार में बैठकर मौके से चला गया।

 

पढ़ें :- अस्पताल में बुजुर्ग को नहीं मिला सहारा, 70 साल की उम्र में खुद स्ट्रेचर खींचने को मजबूर हुई महिला; वीडियो ने उठाए सवाल

स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक कार का बड़ा हिस्सा जल चुका था। सूचना मिलने पर दमकल की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कार के इंजन और केबिन समेत ज्यादातर हिस्से को नुकसान पहुंचा है। नुकसान करीब 3.5 लाख रुपये बताया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता और आरोपी एक-दूसरे के पड़ोसी हैं। महिला वकील की कार आरोपी के घर के पास खड़ी होती थी और उसके पार्किंग सेंसर से बार-बार बीप की आवाज आती थी। पुलिस का कहना है कि शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने इसी आवाज से परेशान होकर कार में आग लगाने की बात स्वीकार की है।

फिलहाल, एक मामूली पड़ोसी विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि महिला वकील की कार जलकर बर्बाद हो गई। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद यह घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

Advertisement