सोशल मीडिया पर बुजुर्ग महिला से लूट का एक CCTV वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स सड़क पर जा रही एक महिला का बैग छीनकर भागता दिखाई देता है। आखिर आरोपी कौन है और पुलिस ने क्या कार्रवाई की? घटना से जुड़ी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। देखिए पूरी खबर
CCTV Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग महिला से लूट का कथित वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में लाल टी-शर्ट पहना एक शख्स महिला का बैग छीनने की कोशिश करता दिखाई देता है। यह वायरल वीडियो महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के गारखेड़ा इलाके की बताई जा रही है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला बैग बचाने की पूरी कोशिश करती है, काफी देर तक दोनों में खींचतान होती है, लेकिन आरोपी बुजुर्ग को धक्का देकर बैग लेकर फरार हो जाता है। दावा किया गया है कि बैग में महिला की पेंशन के 4 हजार रुपये थे। हालांकि, घटना की जगह और मामले से जुड़ी अन्य जानकारी की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
वायरल CCTV फुटेज में दिखाई देता है कि बुजुर्ग महिला हाथों में कोई झोला लिए जा रही होती है तभी आरोपी महिला के पास आता है और उसका बैग छीनने लगता है। बुजुर्ग महिला अपने सामान को बचाने की पुरजोर कोशिश करती है, इस दौरान बैग छीनने के चक्कर में आरोपी बुजुर्ग महिला को रोड पर बुरी तरह से घसीटता नजर आता है। जिससे वह सड़क पर गिर जाती है। इसके बाद आरोपी बैग लेकर वहां से भाग जाता है। घटना के बाद महिला सड़क पर रोती हुई और लोगों से मदद मांगती दिखाई देती है।
सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावे के मुताबिक, महिला के बैग में पेंशन के 4 हजार रुपये थे। बुजुर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए पेंशन की रकम रोजमर्रा की जरूरतों का अहम सहारा होती है। ऐसे में इस तरह की घटना को लेकर लोग नाराजगी जता रहे हैं। हालांकि, महिला की पहचान और घटना की आधिकारिक पुष्टि सामने आने के बाद ही वायरल दावों की पुष्टि हो पायेगी।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोगों में भारी रोष है, कई यूजर्स आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने बुजुर्ग महिला की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाए हैं।