Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. 6000mAh की दमदार बैटरी और 50MP कैमरे वाला नया Vivo फोन लॉन्च; चेक करें प्राइस और सभी स्पेक्स

6000mAh की दमदार बैटरी और 50MP कैमरे वाला नया Vivo फोन लॉन्च; चेक करें प्राइस और सभी स्पेक्स

By Abhimanyu 
Updated Date

Vivo Y37 Pro Launched: वीवो ने घरेलू बाजार (चीन) में अपना एक नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Vivo Y37 Pro को लॉन्च कर दिया है। कंपनी का नया फोन 6000mAh की दमदार बैटरी और 50MP प्राइमरी कैमरा जैसे जबरदस्त फीचर्स के साथ आया है। आइये नए वीवो फोन के स्पेक्स और कीमत के बारे में विस्तार से जान लेते हैं-

पढ़ें :- OPPO Reno 17 Pro : 9 नवंबर को लॉन्च होंगे OPPO के ये फोन, जानें कैमरा और डिस्प्ले के साथ कीमत

वीवो के लेटेस्ट स्मार्टफोन के स्पेक्स की बात करें तो Vivo Y37 प्रो में 1,000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ 6.68 इंच की डिस्प्ले है जो 120Hz HD LCD है। यह फोन में स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर पर चलता है जिसे 8GB रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसमें पावर के लिए 6,000 एमएएच की बैटरी 44W चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गयी है।

नया वीवो फोन ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 2MP डेप्थ कैमरा और 5MP का सेल्फी कैमरा है। इसमें IP64 वॉटर प्रोटेक्शन, स्टीरियो स्पीकर और किनारे पर एक फिंगरप्रिंट स्कैनर है। साउंड के लिए स्टीरियो स्पीकर्स भी दिए गए हैं।

कीमत की बात करें तो Vivo Y37 Pro को चीन में $255 (लगभग 21,403 रुपये) में लॉन्च किया गया है। यह फोन तीन कलर में खरीदने के लिए उपलब्ध है। फोन को जल्द ही ग्लोबल मार्केट में भी पेश किए जाने की उम्मीद है।

पढ़ें :- Samsung Galaxy A38 के फीचर्स लीक , जानें बैटरी और कैमरा सेटअप
Advertisement