NHAI Recruitment 2024: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) में जॉब पाने का अच्छा मौका है. दरअसल, एनएचएआई ने कुछ खाली पदों को भरने के लिए वैकंसी निकाली है. इसके भर्ती के जरिए जनरल मैनेजर, डिप्टी जनरल मैनेजर और मैनेजर के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.
पढ़ें :- Video-पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरने से 20 से ज्यादा बच्चों की मौत , घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी
इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों एनएचएआई की वेबसाइट nhai.gov.in पर जाकर अपने फॉर्म भर सकते हैं. अच्छी बात यह है कि इन पदों के लिए किसी तरह की लिखित परीक्षा नहीं होगी. अगर आप एनएचएआई के इन पदों के चयनित होते हैं और आपको सैलरी भी अच्छी मिलेगी. यहां देखें जरूरी डिटेल्स…
आवेदन की लास्ट डेट
एनएचएआई की इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी हैं. अगर आप यहां काम करने की इच्छा रखते हैं, तो 22 अक्टूबर 2024 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.
वैकेंसी डिटेल्स
एनएचएआई के इस भर्ती के जरिए कुल 60 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. इनमें जनरल मैनेजर (टेक्नीकल) के 20 पद, डिप्टी जनरल मैनेजर (टेक्नीकल) के 20 पद और मैनेजर (टेक्नीकल) के 20 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्तियां की जाएंगी.
आयु सीमा
एनएचएआई की इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की अधिकतम आयु सीमा 56 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.
पढ़ें :- हालात से नहीं हारी गया की बेटी, पति की मौत के बाद भी पढ़ाई जारी रख BPSC में पाई सफलता
आवेदन के लिए जरूरी योग्यता
एनएचएआई भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास पदों के मुताबिक योग्यता और वर्क एक्सपीरियंस होना जरूरी है. उम्मीदवार ऑफिशियल भर्ती नोटिफिकेशन में जरूरी योग्यता से जुड़ी डिटेल्स चेक कर सकते हैं.
इतनी मिलेगी सैलरी
- एनएचएआई की इस भर्ती के तहत जनरल मैनेजर (तकनीकी) पदों के लिए चुने गए उम्मीदवारों को लेवल-13 (1,23,100-2,15,900)/(पूर्व-संशोधित) के तहत सैलरी दी जाएगी.
- पीबी-4 (37,400 से लेकर 67,000) ग्रेड वेतन 8,700 रुपये
- डिप्टी जनरल मैनेजर (तकनीकी) लेवल-12 (78,800 से लेकर 2,09,200 रुपये)/(पूर्व-संशोधित)
- पीबी-3 (15,600 से लेकर 39,100) ग्रेड वेतन 7,600 रुपये
- मैनेजर (तकनीकी) लेवल-11 (67,700 से लेकर 2,08,700 रुपये)/(पूर्व संशोधित)
- पीबी-3 (15,600 से लेकर 39,100 रुपये) ग्रेड पे 6,600 रुपये