NHM Recruitment: राजस्थान में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) एवं राज्य मेडिकल एजुकेशन सोसाइटी के तहत 8256 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से RSSB की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in या SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
पढ़ें :- CJP Protest : दिल्ली मेट्रो के जनपथ, राजीव चौक समेत चार स्टेशन बंद, अब तक 10 उपद्रवियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
पदानुसार ग्रेजुएशन/ बीकॉम/ बीएससी/ बीटेक/ बीई/ संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा/ 12th/ BAMS/ GNM/ CA/ DML की डिग्री।
एज लिमिट
- न्यूनतम : 18 साल
- अधिकतम : 40 साल
- आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
- उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी।
फीस
- सामान्य, ओबीसी (क्रीमीलेयर) : 600 रुपए
- राजस्थान राज्य के पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग (नॉन क्रीमीलेयर), एससी/ एसटी और सभी वर्ग के दिव्यांग : 400 रुपए
सिलेक्शन प्रोसेस
रिटन एग्जाम के बेसिस पर
ऐसे करें आवेदन
rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं। SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in से लॉग इन करें। सिटीजन एप्स G2C पर उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन करें। फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकालकर रखें।