Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ममता बनर्जी के करीबी छत्रधर महतो को एनआईए ने किया गिरफ्तार, ट्रेन हाईजेक करने का आरोप

ममता बनर्जी के करीबी छत्रधर महतो को एनआईए ने किया गिरफ्तार, ट्रेन हाईजेक करने का आरोप

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान ममता बनर्जी को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। ममता के करीबी माने जााने वाले छत्रधर महतो को राष्ट्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि महतो पर भुवनेश्वर-नई दिल्ली एक्सप्रेस हाईजेक करने का आरोप है।

पढ़ें :- अमित शाह ने राहुल गांधी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना, कहा-ये PoK भारत का है और हम इसे लेकर रहेंगे

ये घटना 2009 की बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महतो ने अपने साथियें के साथ मिलकर गोलीबारी करके इस ट्रेन को हाईजेक करने की कोशिश की थी। शनिवार देर रात तीन बजे छत्रधर महतो को उनके लालगढ़ स्थित घर से गिरफ्तार किया गया है।

महतो को ममता बनर्जी का दूत भी कहा जाता है। इस विधानसभा चुनाव में महतो टीएमसी के लिए लगातार चुनाव प्रचार कर रहे थे। बताया जा रहा है कि आदिवासी क्षेत्रों में महतों की अच्छी पकड़ है। 2016 विधानसभा चुनाव में जेल में रहते हुए महतो ने टीएमसी को यहां से जीत दिला दी थी। बता दें कि महतो ममता बनर्जी के कोर समिति के सदस्य भी हैं।

 

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: ममता सरकार पर जमकर बरसे अमित शाह, चार चरणों के चुनाव में इनती सीट पाने का किया दावा
Advertisement