नांदेड़। शिरोमणि अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल (former Punjab Deputy Chief Minister Sukhbir Singh Badal) पर नांदेड़ में हमले की खबर सामने आ रही है। बादल पर नांदेड़ के एक गुरुद्वारे में निहंग ने हमला किया है। हमले में उनके हाथ में चोट लगी है। उन्हें यशोमती अस्पताल (Yashomati Hospital) में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी नांदेड़ पुलिस (Nanded Police) ने दी है।
पढ़ें :- अखिलेश यादव , बोले- भाजपा जायेगी, काशी मुस्कुराएगी,बाबा विश्वनाथ ने डबल इंजन को डबल ज़ीरो कर दिया
The attack on Sukhbir Singh Badal is deeply concerning and strongly condemnable. Political differences are part of democracy, but violence can never be the answer. Such incidents must be dealt with firmly, and the rule of law must prevail. pic.twitter.com/vOar120dS7
— Zeennat Rana (@izeennatrana) August 13, 2026
नांदेड़ पुलिस ने क्या कहा?
पढ़ें :- "बड़े भाई हैं, मजाक में चल रहा था," कांग्रेस सांसद ने BJP के बदसलूकी के आरोपों को बताया झूठा
पुलिस के मुताबिक, बादल पर एक गुरुद्वारे के पास हमला हुआ। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में बादल एक इमारत के अंदर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके दाहिने हाथ पर कपड़ा बंधा हुआ है।
हमले में सुरक्षाकर्मी भी घायल
हमला नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में हुआ। बताया जा रहा है कि बादल के एक सुरक्षाकर्मी संतोष केंद्रे पर भी हमला किया गया। शुरुआती जानकारी में सुखबीर बादल पर कृपाण से हमला होने की बात सामने आई है।
पत्नी के साथ तख्त श्री हजूर साहिब गए थे सुखबीर बादल
इससे पहले दिन में सुखबीर बादल अपनी पत्नी हरसिमरत कौर बादल (Wife Harsimrat Kaur Badal) के साथ नांदेड़ के तख्त श्री हजूर साहिब गए थे। हरसिमरत कौर बादल अकाली दल की सांसद हैं। हमला सुबह करीब 11 बजे हुआ।
पढ़ें :- श्रीकृष्ण विवाद थमा नहीं, अब धीरेंद्र शास्त्री राम पर ये क्या बोल गए, अखिलेश बोले- इसके राजनीतिक आकाओं को होगा ये मंजूर , हमें अंश मात्र भी स्वीकार्य नहीं
मुख्यमंत्री फडणवीस ने दिए जांच के आदेश
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis) ने हमले के मामले में नांदेड़ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) से जानकारी मांगी है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने पुष्टि की कि इस मामले में एक व्यक्ति को तुरंत गिरफ्तार किया गया है और हमले के पीछे की मंशा की जांच करने के लिए आदेश दिए गए हैं।
सुखबीर सिंह बादल पर पहले भी हो चुका है जानलेवा हमला
यह पहली बार नहीं है, जब सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Singh Badal) पर हमला इस तरह का हमला हुआ है। दिसंबर 2024 में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के बाहर उन पर जानलेवा हमला हुआ था। तब वह धार्मिक सजा के तहत पहरेदार के रूप में सेवा दे रहे थे। उन पर नारायण सिंह चौड़ा नाम के व्यक्ति ने गोली चलाई थी। हालांकि, वे बाल-बाल बच गए थे। इसके तुरंत बाद हमला को पकड़ लिया गया था।