Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. नीतीश कुमार ने चुनाव से पहले लिया बड़ा एक्शन, पूर्व मंत्री-विधायक समेत 11 नेताओं को पार्टी से निकाला

नीतीश कुमार ने चुनाव से पहले लिया बड़ा एक्शन, पूर्व मंत्री-विधायक समेत 11 नेताओं को पार्टी से निकाला

By Abhimanyu 
Updated Date

11 JDU leaders, including former minister and MLA, expelled: बिहार में चुनाव से ठीक पहले सीएम नीतीश कुमार की पार्टी ने अपने 11 नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। जिनमें पूर्व मंत्री और विधायक शामिल हैं। विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी विरोधी गतिविधियों और “पार्टी की विचारधारा का उल्लंघन” करने के आरोप में यह बड़ी कार्रवाई की गयी है। जेडीयू ने शनिवार शाम इसको लेकर एक बयान भी जारी किया है।

पढ़ें :- JDU की समीक्षा बैठक में मंत्री अशोक चौधरी पर लगे गंभीर आरोप, नीरज कुमार ने की शिकायत!

जेडीयू ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पूर्व मंत्री समेत 11 नेताओं को पार्टी से निष्कासित किए जाने को लेकर एक पत्र जारी किया है। जिसमें लिखा है- “निदेशानुसार, बिहार विधान सभा आम चुनाव 2025 में पार्टी की विचारधारा, पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं संगठनात्मक आचरण के विरूद्ध कार्य करने में संलिप्त रहने के कारण आपको तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित करते हुए पार्टी से निष्कासित किया जाता है।”

पढ़ें :- अनंत सिंह फिर होंगे सलाखों की पीछे, सुप्रीम कोर्ट का 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का दिया आदेश

जेडीयू ने इन नेताओं को किया निष्कासित

1- शैलेश कुमार, पूर्व मंत्री, जमालपुर, मुंगेर।

2- संजय प्रसाद, पूर्व स०वि०प०, चकाई, जमुई।

3- श्याम बहादुर सिंह, पूर्व स०वि०स०, बडहरिया, सीवान।

4- रणविजय सिंह, पूर्व स०वि०प०, बड़हरा, भोजपुर।

पढ़ें :- जनसुराज प्रत्याशी की हार के बाद अनंत सिंह का बड़ा बयान, बोले-जेडीयू से कभी नहीं रही नाराजगी , वह नीतीश कुमार से जल्द करेंगे मुलाकात

5- सुदर्शन कुमार, पूर्व स०वि०स०, बरबीधा, शेखपुरा।

6- अमर कुमार सिंह, साहेबपुर कमाल, बेगूसराय।

7- डॉ. आसमा परवीन, महुआ, वैशाली।

8- लब कुमार, नवीनगर, औरंगाबाद।

9- आशा सुमन, कदवा, कटिहार।

10- दिव्यांशु भारद्वाज, मोतिहारी, पूर्वी चम्पारण।

पढ़ें :- अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी से पहले छीना राज्य मंत्री का दर्जा, अब सरकारी आवास खाली करने का जारी हुआ फरमान

11- विवेक शुक्ला, जिरादेई, सीवान।

Advertisement