बिहार में जेडीयू (JDU) से निष्कासित मोकामा विधायक अनंत सिंह (Anant Singh) की पत्नी और पूर्व विधायक नीलम देवी (Neelam Devi) पर पार्टी ने एक और बड़ी गाज गिराई है। जेडीयू (JDU) की अनुशंसा पर उन्हें 20 सूत्री समिति के सदस्य पद से हटा दिया गया है। जिसके चलते उनसे राज्य मंत्री का दर्जा भी छिन गया है।
पटनाः बिहार में जेडीयू (JDU) से निष्कासित मोकामा विधायक अनंत सिंह (Anant Singh) की पत्नी और पूर्व विधायक नीलम देवी (Neelam Devi) पर पार्टी ने एक और बड़ी गाज गिराई है। जेडीयू (JDU) की अनुशंसा पर उन्हें 20 सूत्री समिति के सदस्य पद से हटा दिया गया है। जिसके चलते उनसे राज्य मंत्री का दर्जा भी छिन गया है। पार्टी से निकाले जाने के बाद हुई इस कार्रवाई से राजनीतिक सरगर्मी और तेज हो गई है।
अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता होगी रद्द?
बता दें कि हाल में हुए एमएलसी चुनाव (MLC Elections) में अनंत सिंह (Anant Singh) ने एनडीए समर्थित प्रत्याशी नीरज कुमार का खुलकर विरोध किया था। उन्होंने नीरज सिंह को हराने कि लए जन सुराज पार्टी (Jan Suraj Party) समर्थित उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार किया और उन्हें जीताने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। जिसके बाद जदयू की ओर से यह एक्शन लिया गया है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा द्वारा जारी आदेश के तहत निष्कासन के साथ-साथ विधानसभा अध्यक्ष से अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता रद्द (10वीं अनुसूची के तहत) करने की भी अनुशंसा की गई है। पार्टी अनंत सिंह (Anant Singh) के साथ उनकी पत्नी नीलम देवी पर भी ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है।
बिहार में मोकामा विधायक अनंत सिंह (Anant Singh) पर जेडीयू की कार्रवाई के बाद अब उनकी पत्नी और पूर्व विधायक नीलम देवी को लेकर भी सरकार की ओर से बड़ा कदम उठाया गया है। नीलम देवी को पटना स्थित 1 मॉल रोड आवास खाली करने का आदेश जारी किया गया है। उन्हें 25 नवंबर तक आवास खाली करने का निर्देश दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, नीलम देवी के आवास को लेकर आदेश जारी किया गया है। इसके साथ ही नीलम देवी के आवास आबंटन को रद्द करने को लेकर भी नोटिफिकेशन जारी होने की जानकारी सामने आई है।
कांग्रेस अनंत सिंह को हाथों-हाथ लेने को तैयार
इधर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजीत शर्मा का अनंत सिंह (Anant Singh) को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। अजीत शर्मा ने कहा कि यदि अनंत सिंह कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं, तो पार्टी उनका स्वागत करेगी, क्योंकि कांग्रेस सभी दलों और व्यक्तियों के लिए दरवाजे खुले रखती है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके पार्टी में शामिल होने पर अंतिम निर्णय शीर्ष नेतृत्व, यानी राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ही लेंगे।