Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कोरोना का खौफ : दो घंटे से कम की हवाई यात्रा में भोजन की अनुमति नहीं

कोरोना का खौफ : दो घंटे से कम की हवाई यात्रा में भोजन की अनुमति नहीं

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। देश में बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए सोमवार को नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत दो घंटे से कम की अवधि वाली घरेलू हवाई यात्रा के दौरान  भोजन की अनुमति नहीं होगी। देश में कोविड 19 के बढ़ते खतरे को देखते हुए राज्य सरकारों को परेशानी में डाल दिया है। महाराष्ट्र, दिल्ली, पंजाब और मध्यप्रदेश समेत 10 राज्यों में स्थिति बेहद भयावह है।

पढ़ें :- बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को टिकट मिलने पर बोलीं साक्षी मलिक-क्या देश की सरकार एक आदमी के सामने इतनी कमज़ोर होती है?

इस दौरान महाराष्ट्र में सबसे अधिक 349 मौते हुई है, उसके बाद छत्तीसगढ़ में 122 लोगों की मौत, उत्तर प्रदेश में 67 तथा पंजाब में 59 लोगों की मौत हुई है। बीच देश में कुल 904 लोगों की मौत हुई है। अन्य मौतें 27 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार जारी आंकड़ों के अनुसार इस बीच देश में 1,68,912 नये मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 35 लाख 27 हजार 717 हो गयी है। वहीं इस दाैरान 75,086 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,21,56,529 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं। सक्रिय मामले 92,922 बढ़कर 12,01,009 हो गये हैं। इसी अवधि में 904 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,70,179 हो गयी है।

देश में रिकवरी दर आंशिक घटकर 89.86 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 8.88 प्रतिशत हो गया है जबकि मृत्युदर घटकर 1.26 फीसदी रह गयी है।

पढ़ें :- हम आवाज उठाते रहते हैं, हम डरने वाले नहीं हैं...प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर निशाना
Advertisement