नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने सोशल मीडिया पर ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई (Iran’s Supreme Leader Ayatollah Ali Khamenei) को सख्त चेतावनी दी है। कहा कि अमेरिका का धैर्य खत्म हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल अयातुल्ला अली खामनेई (Ayatollah Ali Khamenei) को मारने का कोई इरादा नहीं है।
पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर में धनतेरस पर सड़के हुईं जाम, खरीदारी करने के लिए बड़ी संख्या में बाजार पहुंचे लोग
हालांकि, ट्रंप की टिप्पणियों से ईरान के खिलाफ उनका गुस्सा साफ जाहिर होता है। वह इस बात पर भी विचार कर रहे हैं कि ईरान के साथ अमेरिकी भागीदारी को और गहरा किया जाए या नहीं। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर ईरान के अयातुल्ला अली खामेनेई (Ayatollah Ali Khamenei) का जिक्र करते हुए लिखा कि ‘हमें ठीक से पता है कि तथाकथित सर्वोच्च नेता कहां छिपा है? हम उसे खत्म नहीं करने जा रहे, कम से कम अभी तो नहीं। उन्होंने कहा कि हमारा धैर्य खत्म होता जा रहा है।’ तीन मिनट बाद ट्रंप ने पोस्ट किया, ‘बिना शर्त आत्मसमर्पण! (Unconditional Surrender) ‘
पढ़ें :- छठ पूजा में सुहागिन महिलाएं नाक से मांग तक क्यों लगाती हैं सिंदूर? लंबा सिंदूर लगाने से बढ़ती है पति की उम्र, जानें मान्यता
अब ईरान के आसमान पर हमारा पूरा और संपूर्ण नियंत्रण है। ईरान के पास अच्छे स्काई ट्रैकर और अन्य रक्षात्मक उपकरण थे, और यह सब बहुत था, लेकिन इसकी तुलना अमेरिका द्वारा निर्मित, कल्पना की गई और निर्मित “सामान” से नहीं की जा सकती। कोई भी इसे अच्छे पुराने अमेरिका से बेहतर नहीं कर सकता।
अमेरिका ने पश्चिम एशिया में तैनाती बढ़ाई
पढ़ें :- अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस में आग से मचा हड़कंप, यात्रियों को सुरक्षित निकालने का अभियान जारी
अमेरिका मध्य पूर्व में और अधिक लड़ाकू विमान तैनात कर रहा है। युद्धक विमानों की तैनाती भी बढ़ा रहा है। तीन अमेरिकी अधिकारियों ने कि अमेरिकी सेना ने उत्तर-पूर्वी सीरिया में स्थित दो और ठिकानों से वापसी कर ली है, जिससे सैनिकों की संख्या में तेजी आ गई है। इस बारे में अमेरिका समर्थित सीरियाई कुर्द बलों के कमांडर ने कहा कि इससे इस्लामिक स्टेट को फिर से उभरने का मौका मिल रहा है।