Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Nobel Physics Prize 2026 : अंतरिक्ष से आने वाले न्यूट्रिनो की खोज के लिए फ्रांसिस हाल्जेन को मिला फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार

Nobel Physics Prize 2026 : अंतरिक्ष से आने वाले न्यूट्रिनो की खोज के लिए फ्रांसिस हाल्जेन को मिला फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज (The Royal Swedish Academy of Sciences) ने 2026 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार फ्रांसिस हैल्जेन (Francis Halzen) को देने का ऐलान किया है। उन्हें यह पुरस्कार आइसक्यूब न्यूट्रिनो ऑब्जर्वेटरी (IceCube Neutrino Observatory) बनाने में अहम योगदान देने और अंतरिक्ष से आने वाले बेहद ज्यादा ऊर्जा वाले न्यूट्रिनो (Neutrino) की खोज के लिए दिया गया है।

पढ़ें :- Nobel Prize in Physics: भौतिकी के क्षेत्र में नोबल पुरस्कार का ऐलान, जॉन क्लार्क, मिशेल एच. डेवोरेट और जॉन एम. मार्टिनिस होंगे सम्मानित

नोबेल विजेताओं को दिसंबर में स्वीडन के स्टॉकहोम में सम्मानित किया जाएगा। उन्हें मेडल, डिप्लोमा और पुरस्कार राशि मिलेगी। 2026 में नोबेल पुरस्कार की राशि करीब 11.5 करोड़ रुपए है।

Advertisement