Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सेक्टर-121 और फेज-2 में फिर भड़की हिंसा, जगह-जगह भारी फोर्स तैनात; DGP ने की अपीन शांति बनाए रखे

सेक्टर-121 और फेज-2 में फिर भड़की हिंसा, जगह-जगह भारी फोर्स तैनात; DGP ने की अपीन शांति बनाए रखे

By Harsh Gautam 
Updated Date

नोएडा:  श्रमिकों की सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर नोएडा में जारी प्रदर्शन मंगलवार को दूसरे भी पूरी तरह शांत नहीं हो सका। हालांकि पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं, इसके बावजूद कुछ जगहों पर छिटपुट हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस लगातार मुस्तैद है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सख्ती बरती जा रही है।

पढ़ें :- मेरठ: परशुराम जंयती में DSP की सख्ती, फरसा-डंडा लहराने वालों को दी चेतावनी,Video-Viral

मंगलवार को सेक्टर-121 और नोएडा फेज-2 इलाके में कुछ अराजक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। सेक्टर-121 में पत्थरबाजी की घटना के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए इलाके को खाली करवाया और उपद्रवियों के खिलाफ धरपकड़ शुरू कर दी। गलियों में उतरकर पुलिस ने संदिग्ध लोगों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लेना शुरू किया, जिसके बाद पूरा इलाका सुनसान हो गया। वहीं, फेज-2 में भी प्रदर्शनकारियों ने दोबारा इकट्ठा होकर पत्थरबाजी की। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर भीड़ को खदेड़ा और स्थिति को नियंत्रण में लिया। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि दोबारा कोई हिंसक घटना न हो सके।

इस बीच नोएडा फेज-2 स्थित मदरसन कंपनी के बाहर भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कंपनी प्रबंधन की मांग पर यहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, क्योंकि सोमवार के उग्र प्रदर्शन में इस कंपनी के कर्मचारियों की भी बड़ी भूमिका रही थी। उत्तर प्रदेश पुलिस के डीजीपी राजीव कृष्ण ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन सभी पक्षों—श्रमिकों और औद्योगिक प्रबंधन—से लगातार संवाद कर रहा है, ताकि स्थिति सामान्य बनी रहे। डीजीपी ने भरोसा दिलाया कि शासन के निर्देश पर श्रमिकों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता से सुना जा रहा है। साथ ही पुलिस का प्रयास है कि आम जनता को कम से कम असुविधा हो और दैनिक जीवन जल्द से जल्द पटरी पर लौट सके।

Advertisement