Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Noida Workers Protest : नोएडा सेक्टर 59-60 और 62 की फैक्ट्रियों में काम ठप, कर्मचारियों का प्रोटेस्ट उग्र, DGP राजीव कृष्णा, बोले-हिंसा भड़काने वाले दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

Noida Workers Protest : नोएडा सेक्टर 59-60 और 62 की फैक्ट्रियों में काम ठप, कर्मचारियों का प्रोटेस्ट उग्र, DGP राजीव कृष्णा, बोले-हिंसा भड़काने वाले दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

By santosh singh 
Updated Date

नोएडा। NCR के दो बड़े औद्योगिक शहरों- नोएडा और फरीदाबाद में श्रमिकों का आंदोलन उग्र हो गया है। सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर हजारों कर्मचारी सड़कों पर उतर आए हैं। नोएडा में प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया तो वहीं फरीदाबाद में भी कर्मचारियों ने सेक्टर 37 काम बंद कर दिया और कंपनियों के बाद प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

पढ़ें :- NCR में बदमाशों के हौसले बुलंद, प्लॉट देखने आए डॉक्टर से मारपीट कर ₹23,000 लूटे, बदमाशों ने लाठियों से तोड़ी कार

सैलरी बढ़ोतरी की मांग को लेकर नोएडा के अलग-अलग इलाके में प्रदर्शन के चलते सेक्टर 59-60 और 62 स्थित फैक्ट्रियों में काम पूरी तरह ठप हो गया है। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने पत्थरबाजी कर कई गाड़ियों को शीशे तोड़ दिए हैं और दो बाइक को आग के हवाले कर दिया। वहीं, प्रशासन ने स्थिति पर काबू पाने के लिए प्रभावित इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल समेत PAC और RAF को तैनात कर दिया है।

नोएडा में प्राइवेट कंपनियों को कर्मचारियों के उग्र प्रदर्शन को लेकर अब पुलिस विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। इसी क्रम में यूपी के डीजीपी राजीव कृष्णा (DGP Rajiv Krishna) और एडीजी लॉ अमिताभ यश (ADG Law & Order Amitabh Yash) कंट्रोल रूम में मौजूद है और स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं। नोएडा में हुई हिंसा पर डीजीपी राजीव कृष्णा (DGP Rajiv Krishna)  का बयान आया है। उन्होंने कहा कि भड़काने वाले तत्वों को चिन्हित किया जा रहा है। बाहरी तत्वों को भी चिन्हित किया जा रहा है। सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। बताया गया कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

नोएडा प्रदर्शन को लेकर दिल्ली में हाई अलर्ट

नोएडा में प्रदर्शन हिंसक होने के बाद दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। सोमवार को अधिकारियों ने बताया कि पड़ोसी शहर नोएडा में फैक्ट्री श्रमिकों के प्रदर्शन के हिंसक होने के बाद दिल्ली पुलिस (Delhi Police) को हाई अलर्ट पर रखा गया है, जिसके चलते राष्ट्रीय राजधानी में एंट्री के प्रमुख रास्तों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पढ़ें :- UP DGP Selection : योगी सरकार ने डीजीपी चयन के लिए UPSC को भेजा पैनल, तीन दर्जन से अधिक अफसरों के नाम शामिल

उन्होंने बताया कि विभिन्न औद्योगिक यूनिटों के बड़ी संख्या में कर्मचारी वेतन वृद्धि की अपनी लंबे वक्त से लंबित मांग को लेकर इकट्ठा हुए और प्रदर्शन के दौरान नारे लगाए। हालांकि, प्रदर्शन हिंसक हो गया और नोएडा के फेज-2 और सेक्टर 60 इलाकों से आगजनी, तोड़फोड़ और पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आईं है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अशांति को फैलने से रोकने के लिए नोएडा को दिल्ली के विभिन्न हिस्सों से जोड़ने वाली सभी मोटर योग्य सड़कों पर, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के साथ प्रमुख सीमा बिंदुओं पर, कई टीमें तैनात की गई हैं।

Advertisement