1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. NCR में बदमाशों के हौसले बुलंद, प्लॉट देखने आए डॉक्टर से मारपीट कर ₹23,000 लूटे, बदमाशों ने लाठियों से तोड़ी कार

NCR में बदमाशों के हौसले बुलंद, प्लॉट देखने आए डॉक्टर से मारपीट कर ₹23,000 लूटे, बदमाशों ने लाठियों से तोड़ी कार

Delhi-NCR के गुरुग्राम में बदमाशों के हौसले दिन ब दिन बहुत बुलंद होते जा रहे हैं। पटौदी इलाके के भोड़ाकलां गांव में बदमाशों ने प्लॉट देखने आए रेवाड़ी के एक डॉक्टर और उनके दोस्त पर सरेआम लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमलें के बाद बदमाशों ने 23 हजार रुपये नकद लूट लिए और उनकी क्रेटा कार को क्षतिग्रस्त कर दिया।

By Sushil Sah 
Updated Date

हरियाणा, गुरुग्राम। Delhi-NCR के गुरुग्राम में बदमाशों के हौसले दिन ब दिन बहुत बुलंद होते जा रहे हैं। पटौदी इलाके के भोड़ाकलां गांव में बदमाशों ने प्लॉट देखने आए रेवाड़ी के एक डॉक्टर और उनके दोस्त पर सरेआम लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमलें के बाद बदमाशों ने 23 हजार रुपये नकद लूट लिए और उनकी क्रेटा कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। स्थानीय पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

पढ़ें :- Disha Salian death case: दिशा सालियान केस में CBI ने दर्ज की FIR, कई दिग्गजों के नाम हैं शामिल

रास्ते में रोककर बदमाशों को बुलाया

दैनिक जागरण की रिर्पोट के अनुसार, गांव गोकलपुर निवासी डॉ. नरेश कुमार अपने मित्र सतपाल के साथ भोड़ाकलां गांव में एक प्लॉट देखने आए थे। इसी दौरान रास्ते में काली उर्फ कुलदीप नाम के एक युवक ने हाथ देकर उनकी कार रुकवाई और कुलदीप ने उनसे गांव में आने का कारण पूछा। जब पीड़ित ने बताया कि वे डॉक्टर हैं और प्लॉट देखने आए हैं, तो आरोपी तुरंत फोन कर अपने कुछ साथियों को मौके पर बुलाया।

लाठी-डंडों से हमला और लूटपाट

फोन करने के कुछ ही देर बाद चार पांच युवक एक स्विफ्ट कार में सवार होकर आए और डॉक्टर की गाड़ी को घेर लिया। आरोपियों ने आते ही पीड़ितों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान बदमाशों ने कार में रखे 23,000 रुपये नकद लूट लिए और लाठियों से क्रेटा कार को क्षतिग्रस्त भी कर दिए। इसके बाद जाते-जाते आरोपी कार की चाबी भी छीन ले गए। साथ ही दोबारा गांव में आने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

पढ़ें :- पति ने पहली पत्नी के रहते कर ली दूसरी शादी, सरकारी योजना का लाभ लेने का आरोप, FIR दर्ज

पुलिस जांच में जुटी

स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से घायल डॉक्टर और उनके दोस्त ने अस्पताल पहुंचकर अपना इलाज कराया और इस घटना की सूचना पुलिस को दी। बिलासपुर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...