Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. अब राष्ट्रीय राजनीति में ताल ठोकेंगे केसीआर, अपनी पार्टी TRS का बदला नाम

अब राष्ट्रीय राजनीति में ताल ठोकेंगे केसीआर, अपनी पार्टी TRS का बदला नाम

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। तेलंगाना (Telangana) के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (Chief Minister K. Chandrashekhar Rao) अब राष्ट्रीय राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं। इसको लेकर उन्होंने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में उन्होंने अपनी पार्टी के एक नए संस्करण भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को आज लॉन्च किया है। केसीआर ने कहा कि तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) अब भारत राष्ट्र समिति (BRS) है। विजयदशमी के मौके पर केसीआर ने ये बड़ा ऐलान किया है। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले केसीआर का राष्ट्रीय राजनीति में जाने का ये बड़ा कदम माना जा रहा है।

पढ़ें :- बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को टिकट मिलने पर बोलीं साक्षी मलिक-क्या देश की सरकार एक आदमी के सामने इतनी कमज़ोर होती है?

बता दें कि, इस कार्यक्रम में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी और द्रमुक के सहयोगी थोल थिरुमावलवन जैसे मेहमान भी शामिल हुए। तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) के भारत राष्ट्र समिति (BRS) होने पर कार्यकर्ताओं ने भी जश्न मना रहे हैं।

भाजपा पर अक्सर उठाते हैं सवाल
बता दें कि, केसीआर के राष्ट्रीय पार्टी ऐलान के बाद स्पष्ट हो गया है कि लोकसभा चुनाव 2024 में वो बड़ी भूमिका निभाने वाले हैं। अक्सर वो पीएम मोदी और भाजपा सरकार पर निशाना साधते रहते हैं। बीते दिनों केसीआर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मुलाकात की थी।

जानिए कब मिलेगी राष्ट्रीय पार्टी की मान्यता?
केसीआर ने बीआरएस को एक राष्ट्रीय पार्टी घोषित कर दिया है, लेकिन यह अभी के लिए योग्य नहीं है। राष्ट्रीय इकाई के रूप में मान्यता प्राप्त होने के लिए नई पार्टी की कम से कम चार राज्यों में उपस्थिति होनी चाहिए या किन्हीं चार राज्यों और चार लोकसभा सीटों में 6 प्रतिशत वोट हासिल करने होंगे। या फिर पार्टी को कम से कम तीन राज्यों से 2 फीसदी लोकसभा सीटें जीतनी होंगी।

 

पढ़ें :- हम आवाज उठाते रहते हैं, हम डरने वाले नहीं हैं...प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर निशाना

 

Advertisement