नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन इंडिया को बड़ा झटका लगा है। इंडिया गठबंधन में शामिल तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि, लोकसभा चुनाव के लिए उनकी पार्टी अकेले ही चुनाव लड़ेगी। ममता बनर्जी के इस एलान के बाद इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका लगा है।
पढ़ें :- योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव में देश-विदेश की रामलीलाओं का दिखेगा संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर होगा आयोजन
ममता के इंडिया गठबंधन से अलग होने के फैसले के बाद कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि, अभी कुछ और “दल” भी छोड़ेंगे “दल-दल” में फंसना कोई नहीं चाहता। इससे पहले भी कई मौकों पर प्रमोद कृष्णम अपनी ही पार्टी पर निशाना साध चुके हैं।
अभी कुछ और “दल”
भी छोड़ेंगे “दल-दल” में फँसना कोई नहीं चाहता.— Acharya Pramod (@AcharyaPramodk) January 24, 2024
पढ़ें :- अयोध्या का हुआ विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का नया सूर्योदय : सीएम योगी
बता दें कि, ममता बनर्जी ने कहा कि इंडिया गठबंधन ने मेरा कोई भी प्रस्ताव नहीं माना है। ऐसे में हमारी पार्टी अकेले ही चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि बंगाल में किसी भी पार्टी में तालमेल नहीं है। इतना ही नहीं, उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए भी उन्हें अब तक न्योता नहीं भेजा गया है।