Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ में अब डबल डेकर एसी इलेक्ट्रिक बस से कीजिए सफर, सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी

लखनऊ में अब डबल डेकर एसी इलेक्ट्रिक बस से कीजिए सफर, सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने शनिवार सुबह राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान (Indira Gandhi Pratishthan) में आकांक्षा हाट का शुभारंभ किया।   इस दौरान उन्होंने  डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस (Double Decker Electric Bus) को हरी झंडी दिखाई।  सीएम योगी (CM Yogi) ने बस का उद्घाटन करने के बाद बस के अंदर जाकर भी देखा। मुख्यमंत्री योगी ने कहा डबल डेकर ईवी बस (Double Decker Electric Bus) से यातायात सुधरेगा और यह पर्यावरण के लिए भी अच्छा कदम साबित होगा। आने वाले समय में प्रदेश के बाकी प्रमुख शहरों में भी इस तरह की बसें चलाई जाएंगी।

पढ़ें :- मुरादाबाद के दिग्गज नेता राजीव चन्ना समाजवादी पार्टी में हुए शामिल, अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता

लखनऊ में पहली बार ईवी डबल डेकर बसें (Double Decker Electric Bus) चलेंगी। यह बस कमता से लेकर एयरपोर्ट तक चलेगी। 10 नवंबर से इसका संचालन शुरू हो जाएगा। इसमें न्यूनतम किराया 12 रुपये होगा। वहीं अधिकतम किराया 45 रुपये होगा। दिनभर में करीब 500 से ज्यादा लोग इस बस में सफर कर सकेंगे।

पढ़ें :- दुष्यंत गौतम के राज्यपाल नियुक्ति पर राहुल गांधी, बोले- मैं स्तब्ध हूं, राष्ट्रपति को लिखा पत्र कहा अंकिता के माता-पिता की न्याय की उम्मीद मत टूटने दीजिए

सीएम योगी (CM Yogi)  ने इसे सुबह हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर उनके साथ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सहित अधिकारी व अन्य लोग मौजूद रहे। इस मौके पर सीएम ने कहा कि डबल डेकर सिटी बस (Double Decker Electric Bus) की एमएसटी बनवाने पर महिलाओं को 50 फीसदी की छूट मिलेगी। शनिवार सुबह इससे हेरिटेज टूर कराया गया। इसमें महिलाओं को मुफ्त में यात्रा का लाभ मिला।

इस रूट पर कर सकेंगे डबल डेकर बस से सफर

ईवी डबल डेकर बस लखनऊ के नौ प्रमुख चौराहों पर रुकेगी। इसमें कमता, हुसडिया, इकाना स्टेडियम, सूडा ऑफिस, अहिमामऊ, अवध शिल्पग्राम, उत्तरेटिया, रमाबाई मैदान, ट्रांसपोर्ट नगर, एयरपोर्ट मोड़ के रूट हैं। 10 नवंबर से बस शहर के रूट पर दौड़ती नजर आएगी।

एयरपोर्ट से यह होगा किराया  

एयरपोर्ट से ट्रांसपोर्ट नगर 12 रुपए

पढ़ें :- राज्यपाल का पदभार संभलाते ही ब्रज मोहन बोले- भाजपा संगठन को ओडिशा में मजबूत करेंगे, BJD ने उठाए सवाल

रमाबाई मैदान 20 रुपए

उतरेटिया 25 रुपए

अवध शिल्पग्राम 30 रुपए

अहिमामऊ 35 रुपए

सूडा ऑफिस 35 रुपए

इकाना स्टेडियम 35 रुपए

पढ़ें :- लखनऊ में नकली दवाओं और फर्जी बिलिंग पर FSDA का बड़ा एक्शन, 14 प्रतिष्ठानों का लाइसेंस रद और 29 निलंबित

कामता बस स्टेशन 40 रुपए

 

Advertisement