Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. NTPC Recruitment 2024: NTPC ने 50 पदों पर निकली भर्ती, ये डिग्री वाले आज ही करें अप्लाई

NTPC Recruitment 2024: NTPC ने 50 पदों पर निकली भर्ती, ये डिग्री वाले आज ही करें अप्लाई

By आराधना शर्मा 
Updated Date

NTPC Recruitment 2024: नेशनल थर्मल पावर कॉरपोर्रेशन लिमिटेड (NTPC) में ऑफिसर के पदों के लिए वैकेंसी निकली है. अगर आप सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. एनटीपीसी की इस भर्ती के लिए एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन जारी किए हैं.जो खुद को योग्य समझते हैं वे जल्दी से अप्लाई कर लें.

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

ऑफिशियल वेबसाइट ntpc.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इस भर्ती के तहत कुल 50 पदों को भरा जाएगा. इस वैकेंसी के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए इसकी जानकारी आगे दी गई है.

एनटीपीसी में कौन कर सकता है आवेदन

उम्मीदवार एनटीपीसी के इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे उनके पास पास मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, सिविल, प्रोडक्शन, केमिकल, कंस्ट्रक्शन या इंस्ट्रूमेंटेशन में रेगुलर इंजीनियरिंग डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ ही इंडस्ट्रियल सेफ्टी में डिप्लोमा/एडवांस डिप्लोमा/पीजी डिप्लोमा भी मांगी गई है.

आयु सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 साल होनी चाहिए.

फॉर्म भरने के लिए देना होगा शुल्क

NTPC भर्ती 2024 के लिए सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैटेगरियों से संबंधित उम्मीदवारों को 300 रुपये का गैर-वापसी योग्य आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं सरकारी नियमों के अनुसार, SC, ST, PWD, भूतपूर्व सैनिक और महिला कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है.

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र

इतनी मिलेगी सैलरी

सेलेक्टेड उम्मीदवारों को 30,000 रुपये से 120,000 रुपये तक सैलरी दी जाएगी.

सलेक्शन प्रोसेस

इन भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का सलेक्शन लिखित परीक्षा या कंप्यूटर आधारित परीक्षा के आधार पर होगा. लिखित परीक्षा में सब्जेक्ट के नॉलेट और एक्जीक्यूटिव एलिजिबिलिटी टेस्ट के बारे में पूछ जाएगा. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नोटिफिकेशन देखें. नोटिस के लिंक लिया है.

Advertisement