Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. OMG: ई रिक्शा पर अपनी शादी का बायोडाटा वाला होर्डिंग लगा कर व्यक्ति पूरे शहर में ढूंढ रहा दुल्हन, वायरल हो रहा है अनोखा तरीका

OMG: ई रिक्शा पर अपनी शादी का बायोडाटा वाला होर्डिंग लगा कर व्यक्ति पूरे शहर में ढूंढ रहा दुल्हन, वायरल हो रहा है अनोखा तरीका

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सोशल मीडिया में एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में एक ई रिक्शा पर शादी के लिए बायोडाटा लगा गया है। यह तस्वीर मध्य प्रदेश के दमोह की बताई जा रही है।

पढ़ें :- Rise in Gold-Silver prices: चांदी ₹2.45 लाख के पार, सोना छू रहा आसमान

इसमें एक व्यक्ति ने शादी के लिए बायोडाटा लगा रखा है। 29 साल के दीपेन्द्र राठौड़ अपने ई रिक्शा पर अपने बायोडाटा वाला होर्डिंग लगाकर पूरे शहर में अपने लिए दुल्हन ढूंढ रहा है। सोशल मीडिया में यह खूब वायरल हो रहा है।

दीपेन्द्र राठौड़ ने बताया कि वह शादी करना चाहते हैं, लेकिन समाज में महिलाओं की कमी की वजह से उनकी शादी नहीं हो पा रही है। उन्होंने शादी के लिए बायोडाटा में जाति और धर्म का बंधन नहीं रखा है। शादी करने की इच्छुक कोई भी महिला उनसे संपर्क कर सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दीपेन्द्र ने कहा कि वह दुल्हन की तलाश के लिए एक मैरिज ग्रुप में शामिल हुए थे लेकिन उन्हें दमोह से कोई महिला नही मिली। बाद में उन्होंने मामले को अपने हाथों में लेने का फैसला किया और अपने बायोडाटा के साथ होर्डिंग लगा दिया। उन्होंने कहा कि दमोह के बाहर की महिला से भी शादी करने को तैयार है।

होर्डिंग में दीपेन्द्र राठौड़ ने अपने बारे में पूरी जानकारी इसमें लिखा है। इसमें उनकी लंबाई, जन्म की तारीख और समय के साथ साथ ब्लड ग्रुप और पढ़ाई यहां तक की गोत्र में लिखा हुआ है।

पढ़ें :- पत्नी को यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाकर, लौट रहे युवक की साले ने कनपटी पर गोली मारकर की हत्या

उन्होंने कहा कि उनके माता पिता बुजुर्ग हैं और उनके पास उनके लिए लड़की ढूंढने का समय नहीं है। इसलिए उन्होंने अपनी ई रिक्शा पर यह होर्डिंग लगाया है।

Advertisement