CM Samrat Choudhary Oath Live : भाजपा नेता सम्राट चौधरी बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के लिए घर से निकल चुके हैं। यह पहली बार होगा जब पार्टी राज्य में सरकार का नेतृत्व करेगी। इस बीच, कांग्रेस ने जेडीयू पर निशाना साधते हुए कहा कि आज जेडीयू का समर्थन करने वाले करोड़ों लोग निराश होंगे। कुछ तो मजबूरी रही होगी कि नीतीश कुमार वो भाजपा से हाथ मिला रहे हैं।
पढ़ें :- सीएम उमर अब्दुल्ला की मौजूदगी में गूंजा पूरा ‘वंदे मातरम’, कांग्रेस बोली- सहयोगी दल पार्टी फैसले का समर्थन करें
दरअसल, सम्राट चौधरी बुधवार को सुबह 10:50 बजे पटना स्थित लोकभवन में बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। उन्हें राज्यपाल सैय्यद अता हसनैन मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। उनके शपथ लेने से पहले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने जेडीयू और और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने पीआईटी से कहा, ‘आज, JD(U) का समर्थन करने वाले करोड़ों लोग निराश हैं और सब कुछ बहुत करीब से देख रहे हैं।’
तिवारी ने आगे कहा, ‘नीतीश कुमार की ज़रूर कोई मजबूरी रही होगी, तभी तो वे अब उन्हीं ताकतों के साथ हाथ मिला रहे हैं, जिनके खिलाफ उन्होंने केंद्रीय मंत्रिमंडल और बिहार की जनता, दोनों से वोट और भरोसा मांगा था। ऐसा क्यों हो रहा है, यह शायद बाद में साफ हो जाए। लेकिन आज, यह एक बार फिर साबित हो गया है कि ऐसा कोई भी नहीं है, जिसे भारतीय जनता पार्टी ने धोखा न दिया हो।’