नई दिल्ली। बेंगलुरु (Bengaluru) के हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन (High Grounds Police Station) में ACP गोवर्धन और एक महिला प्रोबेशनरी DSP के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है। इसकी शिकायत ACP की पत्नी अमृता ने की है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पति का महिला DSP के साथ अवैध संबंध है और दोनों मिलकर उनकी हत्या की साजिश रच रहे थे।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
वॉट्सएप चैट पर बनाई साजिश
अमृता को पति गोवर्धन और महिला DSP के बीच हुई चैट मिली, जिसमें वे उनकी हत्या की योजना बना रहे थे। जब उन्होंने इस बारे में पति से बात की, तो गोवर्धन ने उनके साथ मारपीट की और धमकाया। इसके बाद महिला DSP ने भी उन्हें धमकी दी और शिकायत वापस लेने के लिए कहा।
सास ने मदद करने की बजाय उन पर मिट्टी का तेल डालकर जलाने की कोशिश की
अमृता ने बताया कि गोवर्धन का पहले भी एक महिला से संबंध था, जिससे उनके बच्चे भी हैं। अमृता ने उन बच्चों की देखभाल की, लेकिन जब उन्होंने पति के नए अफेयर का विरोध किया, तो गोवर्धन ने उन्हें तलाक देने की धमकी दी। अमृता ने जब महिला DSP से कहा कि वह गोवर्धन से दूर रहे, तो उल्टा महिला अधिकारी ने ही उन्हें धमकाया। महिला DSP ने कहा कि चाहे तुम तलाक लो या गोवर्धन तुम्हें तलाक दे, मैं उसी के साथ रहूंगी। अमृता ने यह भी आरोप लगाया कि जब उन्होंने अपनी सास को इस बारे में बताया, तो उन्होंने मदद करने की बजाय उन पर मिट्टी का तेल डालकर जलाने की कोशिश की।
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
पति के अत्याचार से परेशान होकर अमृता ने डीजी से की शिकायत
पति के अत्याचार से परेशान होकर अमृता ने डीजी से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने ACP गोवर्धन, महिला DSP और गोवर्धन के माता-पिता के खिलाफ हत्या की कोशिश समेत कई धाराओं में FIR दर्ज कर ली है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।