Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ब्‍यूटी
  3. glow on your face without facial: रक्षाबंधन के दिन बिना फेशियल के चेहरे पर नजर आएगा नेचुरल ग्लो, बस अभी से पीना शुरु कर दें ये मैजिकल ड्रिंंक

glow on your face without facial: रक्षाबंधन के दिन बिना फेशियल के चेहरे पर नजर आएगा नेचुरल ग्लो, बस अभी से पीना शुरु कर दें ये मैजिकल ड्रिंंक

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

glow on your face without facial: रक्षाबंधन का त्यौहार आने में अब बस कुछ दिन ही बचे हैं। इस दिन स्पेशल और सबसे अच्छा दिखने के लिए महिलाएं न जाने क्या क्या जतन करती है। महंगे से महंगे प्रोडक्टों का इस्तेमाल करती हैं। पार्लर में पैकेज लेती है। पार्लर वाला ग्लो अधिक समय तक नहीं टिकता।

पढ़ें :- त्योहारों में मेकअप करते समय न करें ये गलतियां, खूबसूरत दिखने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

लेकिन आज हम आपको ऐसी ड्रिंक के बारे में बताने जा रहे है जिसे पीने से चेहरे पर नेचुरली ग्लो नजर आएगा। गालों पर बिना मेकअप के ही लालिमा आ जाएगी। साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। इस ड्रिंक को आप घर में ही आसानी से तैयार कर सकती है।

इस ड्रिंक को बनाने के लिए एक मीडियम साइज के चुकंदर और एक कच्ची हल्दी को कद्दूकस करके पेस्ट तैयार कर लें। इसमें आधा लीटर पानी में मिलाएं। फिर अदरक का जूस,एक नींबू पतली स्लाइसेस में काटकर इसी पानी में मिला लें।

अब एक चम्मच जीरे का पाउडर और एक चम्मच दालचीनी का पाउडर भी इसी पानी में मिला लें। इस जूस को पीने से मोटापा कम होता है। स्किन के दाग धब्बों से छुटकारा मिलता है और ग्लो आता है।

पढ़ें :- उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में देखना है 'वैली ऑफ फ्लावर्स' का जादुई नजारा तो IRCTC 6 दिनों का लेकर आया स्पेशल ट्रेकिंग पैकेज
Advertisement