देशभर में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक पर्व दशहरा धूमधाम से मनाया जाता है। इस मौके पर घरों में तरह तरह के पकवान बनाएं जाते है। आज हम आपके लिए पनीर टिक्का की रेसिपी लेकर आये है।जिसे आप मेहमानों तो सर्व कर सकते है।इसे आप बहुत ही आसानी से घर में तैयार कर सकते है। तो चलिए जानते है पनीर टिक्का की रेसिपी।
पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम
स्वादिष्ट पनीर टिक्का बनाने के लिए सामग्री
300 ग्राम टुकड़ों में कटा हुआ पनीर
100 ग्राम कद्दूकस किया हुआ पनीर
थोड़ा भुना हुआ बेसन,
1 शिमला मिर्च,
2 टमाटर,
2 प्याज,
1 बड़ा चम्मच सरसों का तेल,
2 चुटकी गरम मसाला पाउडर,
नमक आवश्यकतानुसार,
1 चम्मच अदरक का पेस्ट,
1 चम्मच लहसुन का पेस्ट,
1 चम्मच कसूरी मेथी पाउडर,
1 चम्मच पिसा हुआ चाट मसाला,
1 चम्मच जीरा पाउडर,
1 कप सादा दही,
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 चम्मच हल्दी पाउडर
पनीर टिक्का बनाने का आसान सा तरीका
घर में पनीर टिक्का बनाने के लिए सबसे पनीर को बड़े टुकड़े काट लें। इसके बाद शिमला मिर्च और प्याज के भी बड़े क्यूब्स काटें। अब एक बाउल में दही डालें और उसे तब तक फेंटे जब तक कि दही स्मूद नहीं हो जाता है। फिर इसमें भुना हुआ बेसन, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर समेत अन्य सभी मसाले और नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
पढ़ें :- Sooran Health Benefits : इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व
इसके बाद गैस ऑन करके उस पर एक पैन रखें। पैन में सरसों का तेल डालकर गर्म करें। तेल जब गर्म हो जाए तो उसमें हल्दी पाउडर डाल दें और मिलाएं। अब गर्म तेल को दही के मिश्रण में डालें और अच्छी तरह मिक्स कर दें। इसके बाद पनीर, प्याज और शिमला मिर्च के टुकड़े इस मिश्रण में डालकर अच्छी तरह से कोट कर मैरिनेट करें। इसके बाद बाउल को ढककर फ्रिज में 2 घंटे तक मैरिनेट होने के लिए रख दें।
फिर आप ओवन को चालू करें और इसे 200 डिग्री सेल्सियस पर 6-8 मिनट तक प्रीहीट होने दें। टिक्का के लिए आप आयरन की स्कीवर्स का उपयोग करें तो पहले उसे तेल से चिकना कर लें और अगर लकड़ी की स्कीवर्स यूज करें तो पहले उसे 15 मिनट ठंडे पानी में भिगोएं। अब स्कीवर्स पर मैरिनेट किया पनीर, प्याज और शिमला मिर्च सही तरीके से लगाएं।
स्कीवर्स पर सभी चीजों को ठीक ढंग से व्यवस्थित कर देने के बाद इसे एल्यूममिनियम फॉयल पर रखकर टिक्का पर ब्रश की मदद से मक्खन लगाएं और 10 मिनट के लिए ओवन में रखकर पकाएं। इसके बाद टिक्का को पलटें और 5 मिनट के लिए और पकाएं, जब तक पनीर के किनारे गोल्डन ब्राउन न हो जाएं। अब टिक्का प्लेट में रख लें और ऊपर से चाट मसाला और नींबू रस छिड़ककर हरी चटनी के साथ परोसें।