Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. हनुमान जयंती के मौके पर बजरगंबली को लगाएं बेसन के लड्डू का भोग

हनुमान जयंती के मौके पर बजरगंबली को लगाएं बेसन के लड्डू का भोग

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

आज 23 अप्रैल को हनुमान जयंती खूब धूम धाम से मनाया जा रहा है। मंदिरों हनुमान जी का श्रृंगार और उनके पसंद का भोग आदि चढ़या जा रहा है। वहीं घरों में भी हनुमान जी की पूजा अर्चना की जा रही है तरह तरह के भोग चढ़ाएं जा रहे है।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

आज हनुमान जी के जन्मदिन के मौके पर उनकी पसंद का बेसन का लड्डू बनाने का तरीका लेकर आए है।आप भी हनुमान जी को अपने हाथोंसे बना उनकी पसंद का बेसन का लड्डू चढ़ा सकती है।

बेसन लड्डू बनाने के लिए जरुरी सामान

बेसन – 2 कप
घी – 1 कप
चीनी का बूरा – 1 कप
काजू कटे – 10
बादाम कटी – 10
पिस्ता कतरन – 1 टी स्पून
इलायची पाउडर – 1 टी स्पून

बेसन लड्डू बनाने का तरीका

पढ़ें :- Sooran Health Benefits :  इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व

बेसन लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक मोटे तले वाली कड़ाही लें और उसमें घी डालकर धीमी आंच पर गर्म होने दें। घी जब गर्म होकर पिघल जाए तो उसमें बेसन डाल दें और अच्छी तरह से मिक्स कर दें। इसके बाद बेसन को चलाते हुए धीमी आंच पर ही लगभग 12-13 मिनट तक इसे सेकें।

बेसन को तब तक सेकना है जब इसका कलर लाइट ब्राउन न हो जाए और इसमें से भीनी-भीनी खुशबू न आने लग जाए। अब काजू और बादाम को लें और उनके बारीक-बारीक टुकड़े कर लें। इसके बाद कटे हुए काजू और बादाम को बेसन में डालकर अच्छे से मिक्स कर दें। इसके बाद बेसन में थोड़े से पानी का छिड़काव करें और सेकें।

इससे बेसन के दानेदार होने में मदद मिलेगी। अब बेसन को तब तक सेकें जब तक कि इसका पानूी न सूख जाए। इसके बाद गैस को बंद कर दें। अब एक बड़ी थाली लें और उसमें बेसन के मिश्रण को निकाल लें।बेसन को थोड़ी देर ठंडा होने के लिए अलग रख दें। जब बेसन हल्का गर्म रह जाए तो उसमें चीनी का बूरा और इलायची पाउडर डालकर बेसन के साथ अच्छे से मिक्स कर दें।

मिश्रण को दोनों हाथों से अच्छी तरह से मिलाएं। जब चीनी और बेसन अच्छी तरह से एकसार हो जाए तो बेसन के मिश्रण को दोनों हाथों में लेकर दबाते हुए इनके लड्डू बांधना शुरू कर दें। तैयार लड्डू एक ट्रे या थाली में अलग रखते जाएं और उनके ऊपर पिस्ता कतरन को दबाकर चिपकाते जाएं। इस तरह आपके स्वादिष्ट बेसन के लड्डू बनकर तैयार हो चुके हैं।

पढ़ें :- 48 साल से पानी नहीं पिया, दुनिया के सबसे सफल निवेशक वॉरेन बफेट प्यास लगने पर पीते हैं- Coca-Cola
Advertisement