Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ में तीसरे बड़े मंगल पर शहर के हनुमान मंदिर में लगी भक्तों की भीड, हर तरफ जय हनुमान ज्ञान गुनसागर की गूंज

लखनऊ में तीसरे बड़े मंगल पर शहर के हनुमान मंदिर में लगी भक्तों की भीड, हर तरफ जय हनुमान ज्ञान गुनसागर की गूंज

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी के राजधानी में इन दिनों बड़े मंगल की धूम है। शहर में आज तीसरा बड़ा मंगल (Third Bada Mangal) है। आप को बता दें कि लखनऊ में तीसरे बड़े मंगल (Third Bada Mangal)  में श्रद्धालुओं की शहर भर के हनुमान मंदिर में हनुमत दर्शन के लिये भारी भीड़ है। सुबह भोर से ही लोगों ने मं​​दिरों में जाकर पूजा पाठ व सुंदर कांड पाठ (Sundar Kand Paath) , हनुमान चालीसा पाठ(Hanuman Chalisa Paath) , हनुमान बाण (Hanuman Baan) आदि का पाठ कर लड्डू का भोग लगा रहें हैं। शहर के गली कूचों में आज के दिन भंडारों का आयोजन किया जा रहा है।

पढ़ें :- श्रद्धा दुबे समेत तीनों आरोपियों को लेकर लखनऊ के हजरतगंज थाने पहुंची पुलिस, मुंह छुपाती रही आरोपी मॉडल

बता दें कि आज के दिन आलमबाग से लेकर चारबाग हो या हो ऐशबाग या फिर ग्रीन सिटी गोमती नगर इन सभी जगहों में हर तरफ भंडारों का आयोजन किया गया है। कहीं बूंदी पूरी का प्रसाद तो कहीं छोला चावल तो कहीं कड़ी चावल का प्रसाद बांटा जा रहा है तो कहीं कुल्फी,छाछ, आईस क्रीम,पना, फ्रूटी आदि का प्रसाद बांटा जा रहा है। अलीगंज के हनुमान सेतु मंदिर में तो हनुमान भक्तों की सुबह चार बजे से ही भीड़ लगीं है हर कोई लाइन में लग कर अपने बारी के आने की आस में हनुमान के भजनों में लीन हैं।

आपको बताते चले कि इन दिनों नौतपा भी चल रहा है और नौतपा के बीच आज तीसरा बड़ा मंगल है। इस भयानक नौतपा की गर्मी में भी हनुमान भक्तों की अस्था को हनुमान दर्शन के लिये ​नहीं डिगा पाया। आपको बता दें कि इन भंडारों में क्या छोटा क्या बड़ा हर तबके के लोग लाइन में लग कर हनुमान जी के बड़े मंगल का प्रसाद छक-छक कर ग्रहण कर रहें हैं।

देखा जाय तो नौतपा (Nautapa) को देखते हुए हर मंदिरों में दर्शन करने वालों के लिए शुद्ध पीने का पानी हवा के लिये पंखे कूलर की पूरी व्यवस्था की गई है। तीसरे बड़े मंगल में अलीगंज हनुमान मंदिर, हनुमान सेतु मंदिर में श्रद्धालुओं की सब से ज्यादा भीड़ नजर आ रही हैं

पढ़ें :- यूपी में DM, ADM और SDM के ट्रांसफर पर लगी रोक, पीलीभीत वोटर लिस्ट गड़बड़ी मामले में अधिकारियों पर कार्रवाई
Advertisement