Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Side effects of drinking water after peanuts: मूंगफली खाने के बाद भूलकर भी नहीं पीना चाहिए पानी, होती हैं ये दिक्कतें

Side effects of drinking water after peanuts: मूंगफली खाने के बाद भूलकर भी नहीं पीना चाहिए पानी, होती हैं ये दिक्कतें

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Side effects of drinking water after peanuts: ठंड के मौसम में रजाई में बैठकर मूंगफली खाने वाला बचपन तो याद ही होगा। और मूंगफली खाने के बाद पानी नहीं पीने की हिदायत जो हर बार मम्मी देती थी वो भी याद होगी। मूंगफली का इस्तेमाल आजकल पोहा, चटनी आदि में खूब किया जाता है।

पढ़ें :- Hmelet and Hair Loss: जानिए क्या है हेलमेट पहनने और बाल झड़ने का वैज्ञानिक सचहेलमेट पहनने से सचमुच उड़ जाते हैं सिर के बाल? मुंबई की डॉक्टर ने खोला राज

मूंगफली में कैल्शियम, आयरन, विटामिन जैसे तमाम पोषक तत्व पाये जाते है। जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते है। आयुर्वेद के अनुसार मूंगफली खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। ऐसा करने से पाचन खराब होता है। साथ ही शरीर से कई जुड़ी समस्याएं घेर सकती हैं।

आयुर्वेद के अनुसार पाचन तंत्र वात, पित्त और कफ का बैलेंस होना जरुरी माना गया है। इन तीनों में से किसी एक दोष का असंतुलन होने पर शरीर में कई तरह की समस्याएं पैदा हो सकती है। मूंगफली की तासीर गर्म होती है और इसे खाने के तुरंत बाद ठंडा पानी पीने से शरीर और गले का तापमान बिगड़ सकता है।

इसके अलावा मूंगफली एक गर्म और भारी फूड माना जाता है। इसे पचाने में शरीर को अधिक मेहनत करनी पड़ती है। मूंगफली खाने के तुरंत बाद पानी पीने से पाचन प्रक्रिया बाधित हो सकती है। जिससे पेट से संबंधित समस्याएं हो सकती है। आयुर्वेद के अनुसार ऐसी चीजों का सेवन करने के बाद कम से कम आधा घंटे तक कुछ भी नहीं खाना चाहिए।

आयुर्वेद के अनुसार कई लोगो में मूंगफली खाने से एलर्जी की दिक्कत हो सकती है। मूंगफली खाने के तुंरत बाद पानी पीने से डायजेस्टिव जूस डाइल्यूट हो सकते हैं, जिससे एलर्जी का खतरा बढ़ सकता है। यह एलर्जी खासतौर से रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट के लिए खतरनाक है। जो फेफड़ों और सांस की नली और गले पर बुरा असर पड़ता है।

पढ़ें :- Workout : अगर आप भी गर्मियों में पाना चाहते हैं टोन्ड लेग्स, तो अपने रूटीन में शामिल करें ये 7 वर्कआउट

इसके इसके अलावा मूंगफली खाने के बाद पानी पीने से मेटाबॉलिज्म पर असर पड़ता है। मूंगफली खाने के बाद शरीर को इसे पचाने के लिए अधिक एनर्जी खर्च करनी पड़ती है। ऐसे में मूंगफली खाने के बाद पानी पीने से यह प्रक्रिया और धीमी हो जाती है। जिसकी वजह से गैस, अपच, और पेट से संबंधित दिक्कतें होने लगती है।

मूंगफली की तासीर वाली होती है। इसका सेवन करने से पेट में गर्मी पैदा होती है। ऐसे में मूंगफली खाने के तुरंत बाद पानी पीने से अचानक गर्मी को ठंडा कर देता है। जिससे एसिडिटी या पेट में जलन जैसी समस्याएं हो सकती है।

Advertisement