‘Operation Sindoor’ : भारतीय सेना ने शौर्य ,पराक्रम और कुशल रणनीति का प्रदर्शन करते हुए ऑपरेशन सिंदूर के तहत पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले पर पलटवार किया । भारत द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाए जाने के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत के एनएसए अजीत डोभाल और पाकिस्तान के एनएसए असीम मलिक से बात की। रुबियो ने भारत और पाक के NSA से बात की, दोनों से तनाव बढ़ाने से बचने का किया आग्रह। खबरों के अनुसार,अमेरिकी विदेश विभाग ने बताया, ‘उन्होंने दोनों देशों से संवाद की लाइनें खुली रखने और तनाव बढ़ाने से बचने का आग्रह किया है।” 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में निर्दोष और मासूम 26 नागरिक मारे गए थे।
पढ़ें :- Twisha Sharma death case: ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत की जांच करेगी सीबीआई, मध्य प्रदेश सरकार ने की सिफारिश
भारत द्वारा पाकिस्तान के आतंकी ढांचे को निशाना बनाकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू करने के कुछ घंटों बाद, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि वह भारत-पाकिस्तान की स्थिति पर करीबी नजर रख रहे हैं और उम्मीद है कि यह ‘जल्द खत्म होगा।’ उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि वह भारत के स्ट्राइक खिलाफ किसी भी एक्शन की न सोचे वर्ना उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।
I am monitoring the situation between India and Pakistan closely. I echo @POTUS's comments earlier today that this hopefully ends quickly and will continue to engage both Indian and Pakistani leadership towards a peaceful resolution.
— Secretary Marco Rubio (@SecRubio) May 6, 2025
पढ़ें :- 26 साल बाद भाखड़ा नहर ने उगला राज: सन् 2000 में शादी से लौट रहे 4 लोगों के साथ डूबी ओमनी वैन मिली, गांव की आंखें नम
एक्स पर एक पोस्ट में, रुबियो ने कहा, ‘‘मैं भारत और पाकिस्तान की स्थिति पर करीबी नजर रख रहा हूं। उम्मीद है कि यह जल्द खत्म होगा और शांतिपूर्ण समाधान के लिए भारतीय और पाकिस्तानी नेतृत्व दोनों के साथ बातचीत जारी रहेगी।” वाशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने ‘हमलों के तुरंत बाद’ रुबियो से बात की और उन्हें की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी दी।
बता दें कि पाकिस्तान भारतीय सशस्त्र बलों ने बुधवार तड़के पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, जिनमें प्रतिबंधित जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ बहावलपुर भी शामिल है।