OPPO K14 Plus : टेक दिग्गज कंपनी ओपो ने पिछले सप्ताह ही इंडिया में अपनी ‘के14 सीरीज’ का विस्तार करते हुए सस्ता स्मार्टफोन OPPO K14 Lite लॉन्च किया है। इस 16,999 रुपये वाले फोन के बाद अब कंपनी सीरीज में एक और नया मोबाइल जोड़ने जा रही है। ब्रांड की ओर से अनाउंस कर दिया गया है कि वह अगले सप्ताह 29 सितंबर को OPPO K14 Plus इंडिया में लॉन्च करेगी।
पढ़ें :- एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट से हड़कंप, जयपुर में कराई गई सुरक्षित लैंडिंग
यह लो बजट स्मार्टफोन बनकर आएगा जिसकी कीमत, सेल डेट और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी 29 सितंबर की दोपहर 12 बजे अनाउंस की जाएगी।
ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म फ़्लिपकार्ट
E-commerce platform Flipkart पर इस फोन की माइक्रोसाइट लाइव कर दी गई है जिससे साफ हो गया है कि OPPO K14 Plus की सेल फ्लिपकार्ट पर ही होगी।
कलर
यह नया ओपो मोबाइल बाजार में Orange और White कलर शेड में बिकेगा।
बैटरी
कंपनी की ओर से बता दिया गया है कि ओपो के14 प्लस 8000mAh Battery के साथ इंडिया में लॉन्च होगा। इसे 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ लाया जाएगा।
पढ़ें :- रोबोट ने किया नाबालिग का यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने लिया हिरासत में
रिवर्स चार्जिंग
फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ ही इस अपकमिंग ओपो मोबाइल में रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी देखने मिलेगा।
AI Camera
फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल AI Camera सेटअप लगाया गया है। OPPO K14 Plus के अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स अभी सामने नहीं आए हैं, इनकी जानकारी मिलने ही पाठकों को सूचित कर दिया जाएगा।
स्पेसिफिकेशन्स
ओपो के लेटेस्ट स्मार्टफोन के14 लाइट की बात करें तो यह यह 4GB RAM + 64GB Storage सपोर्ट करता है जिसका प्राइस 16,999 रुपये है।
RAM
RAM Expansion टेक्नोलॉजी के साथ इस मोबाइल को 8GB RAM की ताकत दी जा सकती है।
एंड्रॉयड 16
यह मोबाइल एंड्रॉयड 16 आधारित ColorOS पर काम करता है और प्रोसेसिंग के लिए इसमें Unisoc T7250 चिपसेट दिया गया है। इस स्मार्टफोन में LPDDR4X RAM और UFS 2.2 storage दी गई है।
पढ़ें :- Apple TV 4K, HomeView और HomePod Mini 2 भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स
एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले
ओपो के14 लाइट 4जी स्मार्टफोन में 1570 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75-इंच की एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले दी गई है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 900nits हाई ब्राइटनेस मिलती है।