Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Opposition Meeting: विपक्षी नेताओं के आया बयान, लालू यादव से लेकर जयंत चौधरी का ने बीजेपी पर साधा निशाना

Opposition Meeting: विपक्षी नेताओं के आया बयान, लालू यादव से लेकर जयंत चौधरी का ने बीजेपी पर साधा निशाना

By शिव मौर्या 
Updated Date

Opposition Meeting: बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक जारी है। विपक्ष की बैठक में 26 दल शामिल हुए हैं। इससे पहले सोमवार को अधिकतर विपक्षी नेता बेंगलुरु पहुंच गए थे। सोमवार शाम में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने विपक्षी पार्टियों के नेताओं के लिए भोज का आयोजन किया था। शरद पवार इस भोज में शामिल नहीं हुए थे लेकिन वह आज की बैठक में शामिल होने के लिए बेंगलुरु पहुंच गए हैं। इस बीच कई विपक्षी नेताओं का बयान आया है। कांग्रेस ने उनके बयान को ट्वीट किया है। लालू यादव ने कहा कि, ये बैठक देश के लिए जरुरी है। हमें देश को बचाना है, लोकतंत्र को बचाना है। किसान, मजदूर, नौजवान सभी की रक्षा करनी है।

पढ़ें :- देश की 140 करोड़ जनता बीजेपी को 140 सीटें भी नहीं जीतने देगी : अखिलेश यादव

जयंत चौधरी ने भाजपा पर साधा निशाना
विपक्ष की बैठक में शामिल होने के लिए गए जयंत चौधरी ने विपक्षी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, BJP के नए भारत में लोकतंत्र नहीं भीड़तंत्र है। देश को एक मजबूत विकल्प चाहिए। हम मिलकर जनता के मुद्दों को साथ लेकर चलेंगे। 2024 में एक अच्छी और जनता के लिए काम करने वाली सरकार हमें मिलेगी।

अखिलेश यादव ने बताया ये बैठक क्यों जरूरी
इस दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि, देश और जनता को बचाने के लिए ये बैठक जरूरी है। आज देश की दो-तिहाई जनता BJP के खिलाफ है।

तेजस्वी यादव बोले हम एकजुट
तेजस्वी यादव ने कहा कि, देश के लोकतंत्र, संविधान और भाईचारे को बचाने के लिए हम एकजुट हुए हैं। देश की संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग हो रहा है और देश की संपत्तियों को बेचा जा रहा है। किसान, युवा, महंगाई जैसे असल मुद्दों पर बात न कर, सिर्फ नफरत की बातें की जा रही हैं।

महबूबा मुफ्ती ने बीजेपी को घेरा
महबूबा मुफ्ती ने कहा कि, आज हमारे देश के संविधान और लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। विविधता जो इस देश की ताकत है, उसे तबाह किया जा रहा है। इसलिए हम सब ‘Idea Of India’ को बचाने के लिए एकजुट हुए हैं।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024: आजमगढ़ के लालगंज में अखिलेश यादव के जनसभा में बेकाबू हुई भीड़
Advertisement