Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. हमारी विचारधाराएं अलग हो सकती हैं लेकिन उद्देश्य लोकतंत्र की रक्षा करना है…इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले बोले उद्धव ठाकरे

हमारी विचारधाराएं अलग हो सकती हैं लेकिन उद्देश्य लोकतंत्र की रक्षा करना है…इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले बोले उद्धव ठाकरे

By शिव मौर्या 
Updated Date

INDIA Meeting in Mumbai: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। विपक्षी गठबंधन इंडिया की दो दिवसीय बैठक गुरुवार से मुंबई में शुरू होने जा रही है। इसको लेकर सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है और इंडिया गठबंधन के नेता मुंबई पहुंचना भी शुरू कर दिए हैं। इससे पहले मुंबई में महाविकास अघाड़ी की बैठक हुई, जिसमें एनसीपी सुप्रीम शरद पवार और ​शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे शमिल हुए।

पढ़ें :- Loksabha Chunav 3rd Phase Voting : पीएम मोदी, अमित शाह और शरद पवार ने डाला वोट; सुबह नौ बजे तक 10.57 प्रतिशत मतदान

इस दौरान उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने कहा कि भारत माता की रक्षा के लिए साथ आए हैं। सभी मिलकर भाजपा से लड़ेंगे। इसके साथ ही एलपीजी सिलेंडर के दामों में 200 रुपये की हुई कटौती को लेकर भी केंद्र सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि, जैसे-जैसे इंडिया प्रगति कर रहा है, भाजपा सरकार गैस सिलेंडर मुफ्त दे सकती है। उन्होंने कहा कि हमारी विचारधाराएं अलग हो सकती हैं, लेकिन उद्देश्य लोकतंत्र की रक्षा करना है।

इसके साथ ही महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि, हमें बहुत खुशी है कि इंडिया गठबंधन की बैठक महाराष्ट्र में होने जा रही है। बेंगलुरु में हम 26 पार्टियां थे, यहां यह 28 पार्टियां हो गई हैं। जैसे-जैसे इंडिया बढ़ेगा, वैसा ही चीन पीछे हटेगा।

Advertisement