1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अग्निवीर स्कीम के तहत सेना में युवा 4 साल के लिए भर्ती होंगे और फिर से बेरोजगार हो जाएंगे: प्रियंका गांधी

अग्निवीर स्कीम के तहत सेना में युवा 4 साल के लिए भर्ती होंगे और फिर से बेरोजगार हो जाएंगे: प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रायबरेली में चुनाव प्रचार कर रही हैं। गुरुवार को उन्होंने एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, आप मेहनत करते हैं, बच्चों को पढ़ाते-लिखाते हैं। लेकिन जब वो किसी भर्ती का पेपर देता है तो पेपर लीक हो जाता है। जब ऐसा होता है तो सिर्फ बच्चे की ही नहीं, मां-बाप की मेहनत भी बर्बाद होती है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रायबरेली में चुनाव प्रचार कर रही हैं। गुरुवार को उन्होंने एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, आप मेहनत करते हैं, बच्चों को पढ़ाते-लिखाते हैं। लेकिन जब वो किसी भर्ती का पेपर देता है तो पेपर लीक हो जाता है। जब ऐसा होता है तो सिर्फ बच्चे की ही नहीं, मां-बाप की मेहनत भी बर्बाद होती है।

पढ़ें :- हुमायूं कबीर ने ममता को दिया प्रस्ताव, आप 'मेरी सीट से लड़ें उपचुनाव, मैं दूंगा साथ', बोले-जो भी हूं आपकी वजह से हूं

प्रियंका गांधी ने कहा कि, मैंने यूपी में देखा है कि बच्चे सुबह-सुबह सेना में भर्ती होने के लिए तैयारी करते थे। लेकिन नरेंद्र मोदी ने क्या किया- अग्निवीर योजना ले आए। अग्निवीर स्कीम के तहत सेना में युवा 4 साल के लिए भर्ती होंगे और बाद में फिर से बेरोजगार हो जाएंगे। साथ ही कहा, मीडिया के लोग आज सरकार से सवाल ही नहीं पूछते हैं। जब हमारे पिता जी प्रधानमंत्री थे, तो मीडिया वाले रोज सवाल पूछते थे। लोकतंत्र में मीडिया का काम जनता की ओर से सरकार से सवाल पूछना होता है। लेकिन आज ये जवाबदेही भी खत्म हो गई है।

इससे पहले उन्होंने कहा, आप इस चुनाव में भारी बहुमत से राहुल गांधी जी को जिताइए। आपको ऐसे सांसद मिलेंगे, जो दिन रात आपके लिए काम करेंगे और समर्पित रहेंगे। वे हमेशा अन्याय के खिलाफ खड़े रहते हैं और किसी से डरते नहीं है। वे आपके हैं और आपके रहेंगे।

साथ ही कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी तरह से जनता से कट गए हैं। आप जब भी उनके आसपास देखेंगे तो आपको किसान या गरीब नजर नहीं आएंगे। नरेंद्र मोदी किसी के घर नहीं जाते, लेकिन इंदिरा गांधी जी लोगों के घर जाती थीं, लोगों से मिलती थीं। यह एक पुरानी परम्परा है, जिसमें नेता समझते थे कि सेवा ही धर्म है। इसलिए पुरानी राजनीति वापस लाओ और नेता को जवाबदेही बनाओ।

पढ़ें :- ​तमिलनाडु में राज्यसभा की एक सीट कांग्रेस को देकर CM विजय खेल गए बड़ा गेम, लोकसभा चुनाव पर 2029 नजर
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...