1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Uttarakhand Jageshwar Dham : खुदाई के दौरान मिले सैकड़ों साल पुराने अद्भुत शिवलिंग , दर्शन पाने को बेताब हो गए भक्त

Uttarakhand Jageshwar Dham : खुदाई के दौरान मिले सैकड़ों साल पुराने अद्भुत शिवलिंग , दर्शन पाने को बेताब हो गए भक्त

 देव भूमि उत्तराखंड स्थित विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में खुदाई के दौरान सैकड़ों साल पुराना एक शिवलिंग मिला है।  जिसके बाद वहां भक्तों ने पुष्पांजलि अर्पित की और रोली-चंदन चढ़ाकर पूजा की।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Uttarakhand Jageshwar Dham :  देव भूमि उत्तराखंड स्थित विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में खुदाई के दौरान सैकड़ों साल पुराना एक शिवलिंग मिला है।  जिसके बाद वहां भक्तों ने पुष्पांजलि अर्पित की और रोली-चंदन चढ़ाकर पूजा की। बुधवार की सुबह खुदाई करते हुए श्रमिकों को जमीन के भीतर अद्भुत रहस्यमय शिवलिंग मिला। जागेश्वर मंदिर के ठीक पीछे प्राचीन शिवलिंग नजर आया, यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। इस असाधारण खोज ने जागेश्वर धाम की पवित्रता और इतिहास को एक नई पहचान प्रदान की है।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 :  हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान

जागेश्वर धाम भगवान शिव का मंदिर ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है। यह मंदिर लगभग 2500 वर्ष पुराना है। इन दिनों जागेश्वर धाम में मास्टर प्लान के लिए इल्यूमिनेशन का काम चल रहा है, इसलिए खुदाई की जा रही है। संस्थान ने इस स्थान पर खुदाई रोक दी है। एएसआई के मुताबिक शिवलिंग 14वीं शताब्दी के हैं, इन्हें सुरक्षित रखा जाएगा।

जागेश्वर धाम, जो कि अल्मोड़ा जिले में स्थित है, भगवान शिव के 108 मंदिरों के समूह के लिए प्रसिद्ध है। इस धाम को भगवान शिव की आराधना के मुख्य केंद्रों में से एक माना जाता है। हालिया खोज ने इस स्थान के धार्मिक महत्व को और भी बढ़ा दिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...