Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. अमेरिका में अनियंत्रित पिकअप ट्रक ने डिवाइडर लांघकर कार को मारी टक्कर, आंध्र प्रदेश के 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत

अमेरिका में अनियंत्रित पिकअप ट्रक ने डिवाइडर लांघकर कार को मारी टक्कर, आंध्र प्रदेश के 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत

By Sushil Sah 
Updated Date

न्यूयॉर्क। अमेरिका के ओहियो राज्य में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इंटरस्टेट 480 (I-480) हाईवे पर एक पिकअप ट्रक ने अनियंत्रित होकर सेंटर डिवाइडर तोड़ दिया और उल्टे दिशा से आ रही कार में सीधी टक्कर मार दी। इस आमने-सामने की जोरदार टक्कर में कार चला रहे 26 वर्षीय भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जांच के बाद मृतक की पहचान आंध्र प्रदेश के कडपा जिले के रहने वाले दिलीप कुमार बुंगातवुला के रूप में हुई है। वह ‘केंट स्टेट यूनिवर्सिटी’ से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद हाल ही में एक सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्यरत थे।

पढ़ें :- वाराणसी में बड़ा सड़क हादसा, बाइक सवार दो कांवरियों सहित छह लोग घायल

हादसे का विवरण

वहां की स्थानीय पुलिस और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिलीप कुमार अपनी सेडान कार से जा रहे थे, तभी दूसरी तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार पिकअप ट्रक ने सड़क के बीच बने डिवाइडर को पार किया और दिलीप की कार के चिथड़े उड़ा दिए। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि दिलीप ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कार में मौजूद तीन अन्य घायलों को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

किसान परिवार का इकलौता सहारा थे दिलीप

आपको बता दें कि दिलीप के पिता श्रीहरि बुंगातवुला आंध्र प्रदेश में एक साधारण किसान हैं। परिवार ने अपनी आर्थिक सीमाओं से बाहर जाकर, कर्ज लेकर दिलीप को उच्च शिक्षा (MSc) के लिए अमेरिका भेजा था। पिछले साल 2025 में केंट स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर्स पूरा करने के बाद दिलीप को नौकरी मिली थी और वह अपने परिवार का कर्ज चुकाने व सहारा बनने की कोशिशों में लगे हुए थे। उनकी कुसमय मौत से पूरे गांव और परिवार में शोक की लहर है।

पढ़ें :- AR रहमान के बेटे का चेन्नई में भयंकर कार एक्सीडेंट, बाल-बाल बची आमीन की जान

भारतीय दूतावास और तेलुगु समुदाय ने बढ़ाया मदद का हाथ

इस घटना पर न्यूयॉर्क में भारतीय महावाणिज्य दूतावास (Consulate General of India) ने गहरा दुख जताया है। दूतावास के अधिकारियों ने कहा कि वे स्थानीय प्रशासन और पीड़ित परिवार के लगातार संपर्क में हैं, ताकि कानूनी प्रक्रियाएं जल्द पूरी कर दिलीप के पार्थिव शरीर को भारत भेजा जा सके।वहीं, नॉर्थ अमेरिका तेलुगु सोसाइटी (NATS) इस कठिन समय में परिवार की आर्थिक मदद के लिए कदम बढ़ाई है। संस्था ने दिलीप के माता-पिता की सहायता और उनके शिक्षा ऋण को चुकाने के लिए एक क्राउडफंडिंग अभियान की शुरुआत की है।फिलहाल, स्थानीय हाईवे पुलिस ने मामले की एफआईआर दर्ज कर ली है और दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए पिकअप ट्रक चालक से पूछताछ करते हुए आगे की जांच कर रही है।

Advertisement