पढ़ें :- Jewellery worth crores stolen: ₹1.66 करोड़ के गहने उड़ाने वाली सेल्सगर्ल और उसका मास्टरमाइंड प्रेमी गिरफ्तार
इस बीच ईरान ने पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान संबंधों में तनाव के बीच मध्यस्थता करने की पेशकश की है। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है, “दोनों देश हमारे अच्छे पड़ोसी हैं… जिनके बीच सदियों पुराने… सांस्कृतिक व सभ्यतागत संबंध हैं। उन्होंने कहा, ‘हम दिल्ली व इस्लामाबाद में अपने अधिकारियों के ज़रिए… दोनों के संबंधों को बेहतर करने के लिए तैयार हैं।” उन्होंने इस मौके पर मशहूर फारसी कवि सादी के शांति और सह-अस्तित्व से जुड़े विचारों का भी हवाला दिया।
भारत के एक्शन से बिलबिलाए पाकिस्तान ने भी वाघा बॉर्डर बंद कर दिया है. साथ ही भारतीय नागरिकों के लिए सार्क वीजा निलंबित कर दिए हैं, शिमला समझौते को निलंवित और भारतीय विमानों के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। साथ ही चेतावनी दी कि अगर भारत सिंधु जल का रुख मोड़ता है तो इसे ‘युद्ध की कार्रवाई’ माना जाएगा।