Pakistan Air Strike: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पलटवार किया है। भारतीय सुरक्षाबलों ने 6-7 मई की दरमियानी रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया। इस ऑपरेशन के तहत भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित कुल 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। भारत ने आधी रात पाकिस्तान पर अटैक कर मिसाइलों की बरसात कर आतंकियों की लाशें बिछा दीं। सेना ने हमले में लश्कर और जैश के कई लॉन्च पैड को तबाह कर दिया। ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में की गई एयर स्ट्राइक में तकरीबन 100 आतंकी मारे गए हैं। भारत की तरफ से की गई इस कार्रवाई में लश्कर और जैश के कई आतंकी मारे गए।भारत ने अपने जवाबी एयर स्ट्राइक को ऐसे डिजाइन किया था कि लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम), हिजबुल मुजाहिदीन और उनसे जुड़े अन्य आतंकी नेटवर्क द्वारा उपयोग किए जाने वाले प्रमुख बुनियादी ढांचों को नष्ट किया जा सके।
पढ़ें :- बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना बेतुका, यह हर किसी का मौलिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट
कोटली: बॉम्बर्स को मिलती है ट्रेनिंग और आतंकियों का लॉन्च बेस
कोटली पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में स्थित है। इसे बार-बार आत्मघाती हमलावरों और विद्रोहियों के लिए एक प्रमुख ट्रेनिंग ग्राउंड के रूप में चिह्नित किया गया है। सूत्रों के अनुसार, कोटली में किसी भी समय 50 से अधिक आतंकियों को ट्रेनिंग देने की क्षमता है।
गुलपुर: राजौरी और पुंछ में हमलों के लिए लॉन्चपैड
माना जाता है कि गुलपुर का इस्तेमाल 2023 और 2024 में जम्मू-कश्मीर के राजौरी और पुंछ में ऑपरेशन के लिए फॉरवर्ड लॉन्चपैड के रूप में बार-बार किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, इस जगह का इस्तेमाल उन आतंकवादियों के लिए एक मंच के रूप में किया जाता था जो उन क्षेत्रों में भारतीय सुरक्षा काफिले और नागरिक ठिकानों पर हमले करते थे।
कई रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि जैश सरगना मसूद अजहर भी हमले में मारा गया, हालांकि अब तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर में मसूद अजहर के परिवार के 14 लोगों के मारे जाने की खबर आ रही है। इसमें मसूद की पत्नी, बेटा और भाई भी शामिल हैं।
ऑपरेशन सिंदूर 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के मद्देनजर किया गया है, जिसमें 26 नागरिक मारे गए थे। इस हमले में पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) समूह का हाथ सामने आया है।
पढ़ें :- IND vs WI 5th T20: बारिश ने बिगाड़ा खेल, टॉस में देरी: भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज होगा सीरीज का फैसला?
मसूद अजहर जैश-ए-मोहम्मद का संस्थापक और मोस्ट वांटेड आतंकी है। मसूद भारत के लिए सबसे खतरनाक आतंकवादियों में से एक माना जाता है। मसूद अजहर को 1999 में इंडियन एयरलाइंस को हाइजैक करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में उसे बंधकों की रिहाई के बदले छोड़ा गया। इसके बाद से वह पाकिस्तान में छिपकर कई बड़े आतंकी हमलों की साजिश रचता रहा है।