Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पाकिस्तानियों को 48 घंटे में भारत छोड़ने का आदेश, जानें सीमा हैदर का क्या होगा?

पाकिस्तानियों को 48 घंटे में भारत छोड़ने का आदेश, जानें सीमा हैदर का क्या होगा?

By santosh singh 
Updated Date

ग्रेटर नोएडा। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) में 28 पर्यटकों की निर्मम हत्या के बाद लोगों का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। लोग सड़कों पर उतरकर धरना प्रदर्शन करने के साथ-साथ कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग घटना पर गुस्सा जाहिर कर सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

पाकिस्तान नागरिकों को भारत छोड़ने का आदेश

हमले में 28 पर्यटकों की मौत के बाद भारत सरकार ने बुधवार को पाकिस्तान के खिलाफ एक बड़ा फैसला लेते हुए सार्क वीजा छूट योजना के तहत पाकिस्तानी नागरिकों (Pakistani Citizen) को दी जा रही सुविधा समाप्त कर दी है। इस निर्णय के अनुसार अब पाकिस्तानी नागरिक (Pakistani Citizen) इस छूट के अंतर्गत भारत की यात्रा नहीं कर सकेंगे।

कैसे भारत आई थी सीमा हैदर?

वहीं, जो पाकिस्तानी नागरिक (Pakistani Citizen) पहले से इस सुविधा के तहत भारत में मौजूद हैं। उन्हें 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया गया है। इस फैसले के बाद सीमा हैदर (Seema Haider)  एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

पाकिस्तान की सीमा हैदर (Seema Haider) मई 2023 में नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत आई थी। सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें पाकिस्तान भेजने की मांग की है। इस संबंध में मीडिया कर्मियों ने उनसे वार्ता करने की भी कोशिश की, लेकिन सीमा हैदर (Seema Haider) ने इस विषय पर कुछ ही बोलने से इनकार कर दिया।

सीमा हैदर ने 18 मार्च को बेटी को दिया था जन्म

चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत आई सीमा हैदर ने 18 मार्च को बेटी को जन्म दिया था। जिसका नाम मीरा रखा गया है। रबूपुरा निवासी सचिन मीणा के साथ सीमा हैदर (Seema Haider)  ने हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी की थी। मीरा, सीमा हैदर की पांचवीं जबकि सीमा सचिन मीणा से यह पहली संतान है।

नागरिकता पर उठ रहे सवाल

कश्मीर के पहलगाम हमले के बाद सीमा हैदर (Seema Haider)  की नागरिकता पर सवाल उठ रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि भारत सरकार के आदेश के बाद सीमा हैदर को 24 घंटों में देश छोड़कर पाकिस्तान जाना होगा तो कुछ लोगों का यह भी कहना है कि इस मामले से सीमा हैदर का कोई संबंध नहीं है वह भारत में ही रहेगी।

पढ़ें :- पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामना, कहा- प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है

सीमा हैदर के पाक जाने की चर्चा पर क्या बोली पुलिस?

सीमा हैदर (Seema Haider)  के मामले में पुलिस का कहना है कि जो पाकिस्तान नागरिक (Pakistani Citizen)  वैध तरीके से भारत आए हैं उन्हें पाकिस्तान जाने को कह दिया गया है, लेकिन सीमा हैदर (Seema Haider) अवैध तरीके से भारत में आई है उस पर मामला दर्ज है। जब तक मुकदमा चलेगा वह भारत में ही रहेगी। उस पर यह नियम लागू नहीं होगा। यह जानकारी रबूपुरा उप निरीक्षक हरेंद्र मलिक (Rabupura Sub Inspector Harendra Malik) ने दी है।

Advertisement