पंजाब। राजपुरा के पास अमृतसर से कटिहार जा रही ट्रेन में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। तेज आग की लपटों में इस ट्रेन की दो बोगियां इसकी चपेट में आ गईं। यात्रियों में इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद रेलवे प्रशासन ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।
पढ़ें :- नवरत्न BEML की बड़ी कामयाबी, मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट से जुड़ा ₹5,400 करोड़ का ऑर्डर
अन्य मीडिया रिर्पोट्स के मुताबिक, पंजाब के राजपुरा में सराय बंजारा के पास हुई इस घटना में भीषण आग कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार कोचों तक फैलने की जानकारी सामने आई है। मीडिया रिर्पोट्स के अनुसार, फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन अभी किया जा रहा है।
इस घटना की सूचना मिलते ही संबंधित एजेंसियों और रेलवे प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हालांकि, अभी तक यात्रियों के हताहत होने, घायलों की संख्या और आग लगने की वजह को लेकर आधिकारिक जानकारी स्पष्ट नहीं हुई है।
रेलवे अधिकारियों की ओर से घटना की विस्तृत जांच और नुकसान का आकलन किए जाने का इंतजार है।