नई दिल्ली। संसद का मॉनसून सत्र (Parliament Monsoon Session 2026) के शुरुआती दो दिनों की कार्यवाही नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak), कॉक्रोच जनता पार्टी (CJP) के प्रोटेस्ट पर लाठीचार्ज और राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर हंगामे की भेंट चढ़ चुका है। तीसरे दिन भी दोनों सदनों में जोरदार हंगामा हुआ है।
पढ़ें :- इनको बुलवा दिया, उनको बुलवा दिया… क्या आपस में कोई समझौता कर लिया? संसद में भड़के अखिलेश
राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद सदन में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने चेयरमैन सीपी राधाकृष्णन (Chairman CP Radhakrishnan) से मुलाकात की। खड़गे ने चेयरमैन से स्पष्ट कहा कि पहले शिक्षा मंत्री का इस्तीफा हो। उन्होंने गतिरोध खत्म करने को लेकर चर्चा करते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद हम चर्चा के लिए तैयार हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष व राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने कहा कि मैंने कल ही कहा है कि यह लोकतांत्रिक सरकार नहीं है। ये तानाशाह सरकार है। मोदी सरकार में सांसदों के प्रति कोई सम्मान नहीं है। वे नियमों के अनुसार विरोध करने वालों को भी परेशान करते हैं।
मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने कहा कि BJP-RSS के लोग बिना बैज के पुलिस के बीच काम करते हैं। ये लोग अप्रत्यक्ष रूप से छात्रों और कांग्रेस नेताओं को डराने-धमकाने का काम कर रहे हैं। छात्रों के साथ अगर ये सरकार हमारे वरिष्ठ नेताओं को कुचलने की कोशिश करेगी तो देश में लाखों लोग खड़े होंगे, फिर ये नियंत्रित नहीं कर पाएंगे। फिर ये सरकार पछताएगी कि उन्होंने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और बाक़ी नेताओं के साथ ऐसा क्यों किया? मगर हम डरेंगे नहीं, हम लड़ते रहेंगे। कांग्रेस पार्टी और INDIA गठबंधन के लोग लड़ाई जारी रखेंगे।