नई दिल्ली। संसद का मॉनसून सत्र (Parliament Monsoon Session 2026) के शुरुआती दो दिनों की कार्यवाही नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak), कॉक्रोच जनता पार्टी (CJP) के प्रोटेस्ट पर लाठीचार्ज और राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर हंगामे की भेंट चढ़ चुका है। तीसरे दिन भी दोनों सदनों में जोरदार हंगामा हुआ है।
पढ़ें :- दिल्ली छात्र प्रदर्शनों से जुड़ी FIR होगी रद्द! केंद्र सरकार ने SC में दाखिल की अर्जी
इसी बीच संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू (Parliamentary Affairs Minister Kiren Rijiju) ने कहा कि पिछले तीन दिनों से हम विपक्ष को चर्चा के लिए प्रस्ताव दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं आज फिर कहता हूं कि सरकार NEET पेपर लीक के मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। लेकिन सदन में चर्चा किसी नियम के तहत होती है और उसके लिए आवश्यक व्यवस्था करनी पड़ती है।
"पिछले तीन दिनों से हम विपक्ष को चर्चा के लिए प्रस्ताव दे रहे हैं। मैं आज फिर कहता हूँ कि सरकार NEET पेपर लीक के मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। लेकिन सदन में चर्चा किसी नियम के तहत होती है और उसके लिए आवश्यक व्यवस्था करनी पड़ती है। मैं अनुरोध करता हूँ कि… pic.twitter.com/jCIqNGNG4s
— SansadTV (@sansad_tv) July 22, 2026
पढ़ें :- सरकार ने CJP के इन छह सवालों को लोकसभा में किया नामंजूर! सौरव दास ने पूछा- संसद नहीं तो कहां मिलेगा जवाब
किरेन रिजिजू ने कहा कि मैं अनुरोध करता हूं कि चर्चा कब होगी, उसकी अवधि (Duration) क्या होगी और वह किस नियम के तहत होगी। इस पर लोकसभा अध्यक्ष सभी दलों के फ्लोर नेताओं से चर्चा कर हमें अवगत करा दें। सरकार चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है।