Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. दिल्ली के शालीमार बाग में बुलडोजर के चलने से मदीना मस्जिद का हिस्सा और कई घर जमींदोज, राजनीति गरमाई

दिल्ली के शालीमार बाग में बुलडोजर के चलने से मदीना मस्जिद का हिस्सा और कई घर जमींदोज, राजनीति गरमाई

By Sushil Sah 
Updated Date

नई दिल्ली। बीते मंगलवार देर रात से बुधवार तड़के तक दिल्ली के शालीमार बाग में चली बुलडोजर कार्रवाई ने इलाके में हलचल बढ़ा दी। सड़क चौड़ीकरण प्रोजेक्ट के तहत प्रशासन ने मदीना मस्जिद के ऊपरी हिस्से समेत आसपास बने कई मकानों और अन्य संरचनाओं को हटाया। इस कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

पढ़ें :- इंतजार की घड़ियां खत्म और रोमांच शुरु, ऋषिकेश में आज से गंगा की लहरों पर फिर दिखाई देगा राफ्टिंग का जुनून

प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई सड़क चौड़ीकरण के रास्ते में आने वाले कथित अतिक्रमण को हटाने के लिए की गई। वहीं अधिकारियों के मुताबिक, संबंधित संरचनाओं को हटाने के लिए पहले नोटिस जारी किए गए थे। वहीं, मस्जिद प्रबंधन ने नोटिस और कार्रवाई की प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। सा​थ ही दावा किया है कि उन्हें पर्याप्त समय नहीं दिया गया।

बता दें कि इस कार्रवाई के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। AIMIM के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ‘शोएब जमई’ भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई के समय और तरीके पर सवाल उठाते हुए इसे गैर संवैधानिक बताया। फिलहाल, इस कार्रवाई को लेकर प्रशासन और मस्जिद प्रबंधन के दावों में बड़ा अंतर सामने आ रहा है। रिपोर्टों के मुताबिक, मौके पर चल रही कार्रवाई बाद में रोक दी गई और बुलडोजर हटा लिए गए। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम के बाद दिल्ली में सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है।

Advertisement